Ranchi : आज का दिन ऐतिहासिक होगा, हमारी लड़ाई अटल है-शपथ से पहले हेमंत सोरेन का संदेश, पढ़ें क्या लिखा है…

Ranchi : आज हेमंत सोरेन झारखंड के 14वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने वाले हैं। इसको लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। राजधानी रांची के मोरहाबादी में हेमंत सोरेन का आज शपथ ग्रहण समारोह आयोजित है। इस समारोह के देशभर से कई बड़े नेता और हस्तियां शामिल होने वाली है।

शपथ समारोह से पहले हेमंत सोरेन ने अपने सोशल मीडिया साइट ट्वीटर पर एक पोस्ट डाला है जिसमें उन्होंने कहा है कि जोहार साथयों, आज का दिन ऐतिहासिक होगा-एक ऐसा दिन जो हमारे सामूहिक संघर्ष, प्रेम-भाईचारे की भावना और न्याय के प्रति हम झारखंडियों के प्रतिबद्धता को और मजबूत करेगा। झारखंड की महान धरा ने हमेशा से विरोध और संघर्ष को जन्म दिया है और झामुमो – भगवान बिरसा , भगवान सिदो-कान्हू , अमर शहीद तेलंगा खड़िया, फूलो – झानो , पोटो हो , शेख भिखारी समेत अनगिनत वीरों के संघर्षों से भरी उसी विरासत को समेटे हर दिन आगे बढ़ रहा है।

Ranchi : हम झारखंडी हैं और झारखंडी झुकते नहीं है-हेमंत सोरेन

आज का यह दिन राजनीतिक जीत के बारे में नहीं है। आज का यह दिन हमारी सामाजिक न्याय के प्रति संघर्ष , सामाजिक एकता को प्रखर करने की हर रोज़ लड़ी जानी वाली लड़ाई को दोहराने का दिन है। आज का यह दिन यह भी बताता है की लोकतंत्र पर बढ़ते दबाव के बीच झारखंड की महान जनता एक साथ खड़ी है। आज हर गांव , हर शहर में एक आवाज़ गूंज रहा है-अधिकार, समानता , एकता मतलब झारखंडियत की आवाज इसमें कोई संदेह न रखें-हमारी एकता ही हमारा सबसे बड़ा हथियार है। हमें न विभाजित किया जा सकता है, न ही शांत किया जा सकता है।

आगे उन्होंने कहा कि जब जब वे हमें पीछे धकेलते हैं, हम आगे बढ़ते हैं। जब-जब वे हमें शांत करना चाहते हैं , हमारी हूल , उलगुलान , क्रांति की आवाज़ और प्रखर होती जाती है क्यूंकि हम झारखंडी हैं और झारखंडी झुकते नहीं है। आज जब सामाजिक संरचना में गहरी दरारें पैदा हो रही हैं, तब हमें अपने पूर्वजों की उस एकता और हर झारखंडी को साथ ले कर चलने के संकल्प को पुनः दोहराना होगा। अपने अबुआ सरकार के लिए हर एक झारखंडी को बधाई। हमारी लड़ाई अटल है, अविराम है। संघर्ष जारी है और आख़िरी सांस तक जारी रहेगा।

Video thumbnail
सीट स्कैनर: बिहार चुनाव में फतुहा और अमरपुर सीट के आंकड़े क्या कहते? मंत्री जयंत का क्या होगा?
01:17:45
Video thumbnail
मंईयां सम्मान से वंचित महिलाओं का भी लंबा हुआ इंतजार, सूची को लेकर भी महिलाएं क्यों हैं परेशान...
05:18
Video thumbnail
झारखंड में शरीयत के बाद जिहाद पर गरमाई सियासत, कांग्रेस ने की सीपी सिंह की सदस्यता रद्द करने की मांग
03:07
Video thumbnail
J TET परीक्षा को लेकर कब होगा निर्णय, लाखों युवा फॉर्म भर अब भी कर रहे इंतजार | News 22Scope |
06:52
Video thumbnail
BCCL में कार्यरत सीमा कुमारी की उम्र विवाद मामला,हड़ताल के समर्थन में KOCPकार्यालय पहुंचे अरूप चटर्जी
02:02
Video thumbnail
50 की उम्र में 1500 मीटर दौड़ में हासिल किया प्रथम स्थान, DC रमेश घोलप ने किया सम्मानित | Jharkhand
01:07
Video thumbnail
अब एयरपोर्ट के आस पास की चिकेन मटन की दुकानों को लेकर रुल्स का सख्ती से होगा पालन, जानिये क्या
04:52
Video thumbnail
Dhanbad में वक्फ संसोधन कानून का विरोध, नमाज के बाद मुस्लिम समुदाय के लोगों ने निकाला जुलूस |22Scope
01:51
Video thumbnail
JMM ने महागठबंधन की बैठक में नहीं बुलाने के बाद सीटों का कर दिया एलान
06:30
Video thumbnail
CM Hemant Soren के स्वीडन दौरे पर उद्योग मंत्री को दरकिनार करने का आरोप लगाते क्या बोल गए Babulal
05:02