रांची रेल मंडल के हटिया–मूरी रेलखंड पर ब्लॉक के कारण कई ट्रेनें रद्द, रांची–हावड़ा शताब्दी एक्सप्रेस 3 घंटे देरी से खुलेगी। यात्रियों को पूर्व सूचना जांचने की सलाह।
Ranchi Train Update : रांची रेल मंडल के अंतर्गत हटिया–मूरी रेलखंड पर आवश्यक रखरखाव कार्य के कारण आज ब्लॉक लिया गया है। इस वजह से इस रूट पर चलने वाली कई ट्रेनों के परिचालन पर असर पड़ा है। रेल प्रशासन ने जानकारी दी है कि ब्लॉक अवधि में ट्रेन संख्या 58663/58664 और 58665/58666 (हटिया–सांकी–हटिया पैसेंजर) की सेवाएं रद्द रहेंगी।
Key Highlights
हटिया–मूरी रेलखंड पर ब्लॉक लिए जाने से कई ट्रेनें प्रभावित
हटिया–सांकी–हटिया पैसेंजर (Train No. 58663/58664 एवं 58665/58666) आज रद्द
रांची–हावड़ा शताब्दी एक्सप्रेस (12020) का प्रस्थान समय बदला गया
अब यह ट्रेन 13:45 बजे की बजाय 16:45 बजे रांची से खुलेगी
यात्रियों को सलाह: यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति अवश्य जांचें
Ranchi Train Update
इसी क्रम में लिंक रेक के विलंब से चलने के कारण रांची–हावड़ा शताब्दी एक्सप्रेस (Train No. 12020) के समय में बदलाव किया गया है। यह ट्रेन अपने निर्धारित समय दोपहर 1:45 बजे की बजाय अब शाम 4:45 बजे रांची से प्रस्थान करेगी।
Ranchi Train Update
रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा पर निकलने से पहले संबंधित ट्रेन की अद्यतन जानकारी रेलवे हेल्पलाइन, स्टेशन नोटिस बोर्ड या IRCTC की वेबसाइट/ऐप के माध्यम से प्राप्त करें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।
Highlights




































