रांची विश्वविद्यालय में मानदेय भुगतान नहीं होने से यूजी वोकेशनल सेमेस्टर-2 का रिजल्ट अटका, 20 हजार उत्तर पुस्तिकाएं अब भी परीक्षकों के पास।
Ranchi University Result Crisis : रांची विश्वविद्यालय में यूजी वोकेशनल सेमेस्टर-2 (सत्र 2023-27) के परिणाम पर संकट गहरा गया है। उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के बाद भी परीक्षकों द्वारा कॉपियां वापस नहीं करने से रिजल्ट तैयार नहीं हो पा रहा है।
मुख्य वजह परीक्षकों का लंबित मानदेय भुगतान बताया जा रहा है, जिसे लेकर अब विवाद बढ़ता जा रहा है।
Ranchi University Result Crisis: मानदेय नहीं मिलने पर परीक्षकों का विरोध
परीक्षकों ने साफ कर दिया है कि जब तक मूल्यांकन का मानदेय भुगतान नहीं किया जाएगा, तब तक वे जांची गई उत्तर पुस्तिकाएं विश्वविद्यालय को नहीं लौटाएंगे।
विश्वविद्यालय प्रशासन जब कॉपियां लेने पहुंचा, तो परीक्षकों ने पहले भुगतान की मांग रखते हुए कॉपियां देने से इंकार कर दिया। इस मूल्यांकन कार्य के लिए लगभग 14 लाख रुपये का भुगतान किया जाना है।
60 हजार में से 40 हजार कॉपियां लौटीं
विश्वविद्यालय ने स्थानीय स्तर पर करीब 6 हजार और राज्य के बाहर करीब 60 हजार उत्तर पुस्तिकाएं भेजी थीं। बाहरी परीक्षकों से अनुरोध करने पर उन्होंने 60 हजार में से लगभग 40 हजार कॉपियां लौटा दी हैं, लेकिन अब भी करीब 20 हजार उत्तर पुस्तिकाएं अटकी हुई हैं।
इस कारण से रिजल्ट जारी करने की प्रक्रिया पूरी तरह प्रभावित हो गई है और छात्रों की चिंता बढ़ गई है।
अपने शिक्षकों का भी 50 लाख बकाया
स्थिति और गंभीर इसलिए हो गई है क्योंकि विश्वविद्यालय ने अपने ही शिक्षकों का भी लगभग तीन वर्षों से भुगतान नहीं किया है। प्रश्न पत्र सेटिंग और मूल्यांकन के एवज में करीब 50 लाख रुपये बकाया हैं।
इससे शिक्षकों और प्रशासन के बीच असंतोष का माहौल बना हुआ है।
परीक्षा नियंत्रक ने आश्वासन दिया है कि शेष उत्तर पुस्तिकाएं जल्द मंगा ली जाएंगी और रिजल्ट शीघ्र जारी किया जाएगा।
Highlights


