Bihar Jharkhand News | Live TV

झारखंड में तेजी से बदल रहा मौसम, फरवरी में ही गर्मी का अहसास

रांची: रांची सहित पूरे झारखंड में मौसम में तेजी से बदलाव हो रहा है। रांची में दिन और रात के तापमान में उतार-चढ़ाव के कारण कभी ठंड बढ़ रही है तो कभी गर्मी का अनुभव हो रहा है। बुधवार को रांची में तापमान में जोरदार उछाल दर्ज किया गया। दिन का अधिकतम तापमान 1.8 डिग्री सेल्सियस बढ़कर 30.3 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जो सामान्य से 4.3 डिग्री सेल्सियस अधिक है। वहीं, रात का न्यूनतम तापमान भी 2.3 डिग्री सेल्सियस बढ़कर 16.7 डिग्री सेल्सियस हो गया, जो सामान्य से 4.4 डिग्री अधिक है। दिन के समय तीखी धूप के कारण अप्रैल-मई जैसी गर्मी महसूस की गई।

मौसम विज्ञान केंद्र, रांची के अनुसार, अगले पांच दिनों तक दिन और रात के तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। सुबह में धुंध रहने के बाद आसमान साफ रहेगा। हालांकि, सुबह और शाम को चलने वाली ठंडी हवाओं से हल्की ठंड का अहसास होगा।

फरवरी महीने में ही राज्य के 16 जिलों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया। बुधवार को अधिकतर जिलों में दिन का तापमान 30 डिग्री या उससे अधिक दर्ज किया गया, जो सामान्य से 7 डिग्री अधिक रहा। अचानक तापमान बढ़ने से लोगों पर ठंड-गर्मी के प्रभाव का असर देखा जा रहा है। सर्दी-खांसी की समस्या बढ़ गई है, जिससे लोग परेशान हैं।

Related Articles

Video thumbnail
सियासी दलों की मुफ्त रेवड़ियों पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी पर शुरू हुई सियासत
04:47
Video thumbnail
झारखंड की दिनभर की प्रमुख खबरें। Jharkhand News। Top News। (13-02-2025)
11:10
Video thumbnail
ग्रामीण अर्थव्यवस्था और झारखंड जैसे राज्यों के लिए बजट को अहम बताते प्रदीप वर्मा ने PM का जताया आभार
04:19
Video thumbnail
जैक बोर्ड ने जारी की सूचना, जानिये अब अगली किस तिथि को होंगी परीक्षा
04:50
Video thumbnail
JPSC चेयरमैन को लेकर सरकार के मौन से हताश निराश अभ्यर्थियों ने ये क्या किया
05:05
Video thumbnail
अदालत के आदेश पर सैकड़ों युवाओं की गयी नौकरी, बीती उम्र, अब जायें तो जायें कहां
20:30
Video thumbnail
राष्ट्रपति के दौरे को लेकर भारी वाहनों का प्रवेश बंद, कैसे किस रुट पर क्या है प्लान, जानिये
03:48
Video thumbnail
अमित यादव पर बंगाली समुदाय पर आपत्तिजनक बयान देने का आरोप, वि.अध्यक्ष से बांग्ला भाषी ने की मुलाकात
03:24
Video thumbnail
BJP ने हेमंत सरकार पर साधा निशाना, एकलव्य प्रशिक्षण योजन को लेकर तंज कसते हुए कहा...
04:12
Video thumbnail
महाकुंभ के लिए प्रेमी के साथ निकली गुमला की बेटी के साथ ऐसा क्या किया की प्रेमी को जाना पड़ गया जेल!
04:09
Stay Connected
120,000FansLike
8,200FollowersFollow
497FollowersFollow
400,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -