Tuesday, August 5, 2025

Related Posts

प्रिंस खान के खिलाफ इंटरपोल के द्वारा रेड और ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी

रांची: झारखंड पुलिस ने मोस्ट वांटेड क्रिमिनल प्रिंस खान के खिलाफ इंटरपोल के द्वारा रेड और ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी कर दिया है।

प्रिंस खान धनबाद के गैंग्स आफ वासेपुर से जुड़ा हुआ है, दुबई में अपने गैंग का संचालन कर रहा है। नोटिस जारी करने के बाद यूएई और नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल को भी इसकी जानकारी दी गई है।

सीबीआई के अनुरोध पर इंटरपोल ने धनबाद जिले में दर्ज केस में रेड कार्नर नोटिस जारी किया है, जबकि एटीएस थाने में दर्ज केस में ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी किया गया है। प्रिंस खान के खिलाफ झारखंड के धनबाद में कई मामले दर्ज हैं।

प्रिंस खान झारखंड का पहला अपराधी है जिसका प्रत्यार्पण का प्रयास किया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, आखिरी बार प्रिंस खान का लोकेशन दुबई का बताया गया था, और उसके पासपोर्ट को झारखंड पुलिस की पहल कर पर रद्द कर दिया गया है।

झारखंड पुलिस ने सीबीआई को एक पत्र भेजकर प्रिंस खान के विदेश भागने की खबर के बाद रेड या ब्लू कार्नर नोटिस जारी करने का प्रस्ताव किया था। इंटरपोल से भी प्रिंस खान के खिलाफ नोटिस जारी करवाया जाएगा। सभी प्रक्रिया पूरी की जाने के बाद प्रिंस खान के प्रत्यार्पण का प्रयास किया जाएगा।

127,000FansLike
22,000FollowersFollow
587FollowersFollow
562,000SubscribersSubscribe