पटना : राहुल गांधी के स्टे ऑर्डर खत्म होने पर बिहार काग्रेस प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद अखिलेश सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि हमलोग आपलोगों को बुलाये हैं इसलिए क्योंकि हमलोग आपलोगों को लड्डू खिलाएं। अखिलेश सिंह ने कहा कि सत्य परेशान हो सकता है पराजित नहीं। शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद यह साफ हो गया कि भाजपा और नरेंद्र मोदी की अगुवाई में जो देश में एनडीए सरकार है उनलोगों की कुंशित प्रयास काम नहीं आया।
अखिलेश सिंह ने कहा कि गुजरात में तो किसी तरह मैनेजमेंट के आधार पर निर्णय करा दिया। लेकिन कल जिस तरह का सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश ने जो कुछ कहा उसके बाद हम लोगों को कहने के लिए कुछ नहीं रहा जाता है। क्योंकि बार-बार हम आप लोगों को जब बुलाते थे और शेयर करते थे। हम यही कहते थे कि जिस केस में मैक्सिमम सजा का प्रावधान दो साल हो उसमें दो साल का ही सजा क्यों दिया। इस बात को लेकर ना सिर्फ देश भर के कांग्रेस में बल्कि देश भर के आम नागरिकों में भी परेशानी थी कि क्या हमारे देश की न्यायिक व्यवस्था पर प्रश्न चिन्ह खड़ा होता है।
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने सरकार पर सवाल उठाया था। उनकी जो नजदीकी रिश्ते थे अडानी से उस पर सवाल खड़ा किया था। उनकी सदस्यता चली जाती है उन्हें घर से बेदखल किया जाता है।सुप्रीम कोर्ट के इस निर्णय को ना सिर्फ बिहार के कांग्रेस वर्कर देशभर के कांग्रेस में खुशी की लहर दौड़ गई है। सुप्रीम कोर्ट के इस निर्णय को लेकर देशभर के कांग्रेस ने मिठाइयां बांटी है। इंडिया जीतेगा NDA हारेगा।
मंत्रिमंडल विस्तार पर बोले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार आने वाले हैं मुख्यमंत्री से बात करके हो जाएगा। कल ही बात हुई है तेजस्वी यादव से वो बोले यहां आएंगे मुख्यमंत्री से बात होगी और इसके बाद तिथि फाइनल कर ली जाएगी। अभी सब कुछ समाप्त नहीं हुआ है। सात और आठ आयोग बना है, हम लोगों को भी जगह मिलेगा। हम लोगों को छांटा नहीं गया है। कांग्रेस को नजरअंदाज करके कोई कैसे मामला चल सकता है। इसीलिए कांग्रेस को उचित भागीदारी उचित हिस्सेदारी मिलेगी। इस सरकार में ऐसा मैं आपको आश्वस्त करता हूं।
कुमार गौतम की रिपोर्ट







