रिलायंस डिजिटल ने लाया ‘फेस्टिवल ऑफ़ इलेक्ट्रॉनिक्स’, त्योहारों पर मिलेंगे कई शानदार ऑफर्स

मुंबई : रिलायंस डिजिटल पर एक बार फिर से ‘फेस्टिवल ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स’ सेल की शुरुआत हो चुकी है, जहां ग्राहक बड़े और बेहतरीन ऑफ़र का लाभ उठा सकते हैं. ग्राहक विभिन्न प्रकार की इलेक्ट्रॉनिक्स वस्तुओं की खरीद पर सबसे बेहतर डील का आनंद ले सकते हैं.

रिलायंस डिजिटल अपने ‘फेस्टिवल ऑफ़ इलेक्ट्रॉनिक्स’ के जरिए सभी को त्योहारों का शानदार तरीके से जश्न मनाने का मौका दे रहा है. अपनी पसंदीदा इलेक्ट्रॉनिक्स वस्तुओं की खरीद पर सबसे बेहतर ऑफ़र और डिस्काउंट का आनंद लीजिए. 3 अक्टूबर से रिलायंस डिजिटल के सभी स्टोर्स, माई जियो स्टोर्स और www.reliancedigital.in पर इस सेल की शुरुआत होगी. ग्राहक सभी एसबीआई क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करने पर ₹2,000/- तक 10% का इंस्टेंट डिस्काउंट प्राप्त कर सकते हैं. यह ऑफ़र 3 से 12 अक्टूबर तक स्टोर्स से खरीदारी पर लागू है. ग्राहक पेटीएम के जरिए न्यूनतम ₹4,999/- के भुगतान पर ₹1,000/- तक का कैशबैक भी प्राप्त कर सकते हैं. और सबसे बड़ी बात, टीवी, रेफ्रिजरेटर, वाशिंग मशीन, लैपटॉप, मोबाइल फोन और घरेलू उपकरणों जैसे विभिन्न प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक सामानों की एक बड़ी रेंज पर खास ऑफ़र भी उपलब्ध हैं.

टीवी की बात की जाए, तो 3 साल की वारंटी के साथ उपलब्ध सैमसंग नियो QLED टीवी की खरीद पर 20% तक का कैशबैक प्राप्त करें, साथ ही ₹37,400/- की कीमत वाला सैमसंग साउंड बार बिल्कुल मुफ़्त पाएँ. इसके अलावा, LG OLED की स्मार्ट टीवी की रेंज 3 साल की वारंटी और 20% तक के कैशबैक के साथ उपलब्ध है.

वाशिंग मशीन की बात करें, तो टॉप-लोड रेंज की शुरुआती कीमत सिर्फ ₹12,990/- है. सभी प्रमुख ब्रांड्स के फ्रंट-लोड वाशिंग मशीन की रेंज मात्र ₹18,990/ की बेमिसाल कीमतों पर अपने घर ले जाएँ. एलजी, सैमसंग और व्हर्लपूल जैसे बड़े ब्रांडों के फ्रॉस्ट-फ्री रेफ्रिजरेटर ₹19,990/- की बेमिसाल कीमत पर उपलब्ध हैं. इतना ही नहीं, आप सिर्फ ₹12,490/- की शुरुआती कीमतों पर डायरेक्ट कूल रेफ्रिजरेटर भी खरीद सकते हैं.

Corei3 लैपटॉप की शुरुआती कीमत महज ₹37,999/- रुपये है, जबकि गेमिंग लैपटॉप की शुरुआती कीमत ₹63,999 है. HP विक्टस इंटेल गेमिंग लैपटॉप रेंज विशेष रूप से RD (रिलायंस डिजिटल) पर उपलब्ध है, जिसकी कीमत ₹75,999 रुपये से शुरू है. इसके अलावा, चुनिंदा लैपटॉप की खरीदारी पर ₹11,963/- तक के वायरलेस ऑडियो और आईटी एक्सेसरीज ऐड-ऑन प्राप्त करने के साथ-साथ बेहद रोमांचक नो कॉस्ट EMI ऑफ़र्स का भी लाभ उठाएँ.

बाजार में बिल्कुल नए iPhone 13 मोबाइल फोन पर विशेष ऑफ़र का लाभ उठाएँ, जिसमें ₹6,000 के जबरदस्त कैशबैक के साथ-साथ ₹3,000 का एक्सचेंज बोनस शामिल है. इसके अलावा, वनप्लस नोर्ड सीई भी कई फायदों के साथ ₹24,999/- की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध है.

सबसे बड़ी बात, घरेलू उपकरण भी कई तरह के ऑफ़र्स के साथ उपलब्ध हैं. अपनी सुबह को शानदार बनाने के लिए ₹5,093/- की कीमत वाला ब्रेकफास्ट कॉम्बो सिर्फ ₹1,699/- में प्राप्त करें, जिसमें सैंडविच मेकर, इलेक्ट्रिक केटल, और हैवेल्स हॉट एंड कोल्ड वॉटर बॉटल शामिल है.

इस साल का ‘फेस्टिवल ऑफ इलेक्ट्रानिक्स’ ग्राहकों के लिए और भी फायदेमंद है, जहां बेहद आसान तरीके से फाइनेंसिंग तथा EMI के विकल्प उपलब्ध हैं. अब ग्राहक अपने नजदीकी स्टोर से इंस्टा डिलीवरी (3 घंटे से कम समय में डिलीवरी) और स्टोर पिक-अप की सुविधा का भी लाभ उठा सकते हैं. हमारे सभी स्टोर्स और डिलीवरी पार्टनर अपने सभी ग्राहकों एवं कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए कोविड-सुरक्षा उपायों का सख़्ती से पालन कर रहे हैं.

रिलायंस जियो फिर से बना नंबर वन, 4जी डाउनलोड स्पीड में 2 एमबीपीएस का उछाल

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!