उत्तर प्रदेश में करेगी 75 हजार करोड़ का निवेश रिलायंस

Lucknow : देश की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस के मालिक मुकेश अंबानी ने अगले चाल वर्षों के दौरान उत्तर प्रदेश में 75 हजार करोड़ रु के निवेश की घोषणा की है. इस निवेश से उत्तर प्रदेश के साथ साथ बेरोजगारों के लिए भी रोजगार के अवसर पैदा होंगे. इस निवेश से करीब 1 लाख नए रोजगार पैदा होने का अनुमान है. लखनऊ में आयोजित “यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट” में बोलते हुए रिलायंस के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने दावा किया कि 5 वर्षों के भीतर उत्तर प्रदेश 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बन जाएगा

mukesh ambani 22Scope News

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का लक्ष्य


• 1 लाख नए रोजगार पैदा होंगे
• 2018 से अब तक रिलायंस 50 हजार करोड़ का निवेश कर चुकी है
• 75 हजार करोड़ का नया निवेश मिलाकर कुल निवेश 1.25 लाख करोड़ हो जाएगा
• यूपी 5 वर्षों के भीतर ही 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बन जाएगा- मुकेश अंबानी

निवेश के क्षेत्र में रिलायंस की बड़ी तैयारी


उत्तर प्रदेश में 10 GW की रिन्यूबल एनर्जी क्षमता को स्थापित करने की तैयारी में है. यह उत्तर प्रदेश में अब तक की सबसे बड़ी अक्षय ऊर्जा परियोजना हो सकती है. कंपनी ने यूपी में बायो-गैस एनर्जी बिजनेस में उतरने की घोषणा भी की..बायो-गैस से पर्यावरण में सुधार तो होगा ही साथ ही किसानों को भी बड़ा लाभ होगा. मुकेश अम्बानी ने कहा कि हमारे किसान अन्न दाता तो हैं ही, अब ऊर्जा दाता भी बनेंगे. राज्य के गांवों और छोटे शहरों में किफायती शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा के लिए भी हम लगातार प्रयासरत हैं.

शिल्पकारों और छोटे उद्योगों को मिलेगा फायदा


जियो प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से रिलायंस ने दो पायलट प्रोजेक्ट्स

जियो-स्कूल और जियो-एआई-डॉक्टर की भी घोषणा की है.

इसके साथ ही यूपी के कृषि और गैर-कृषि उत्पादों की सोर्सिंग

को कई गुना बढ़ाने का भी लक्ष्य है. इस निवेश से किसानों, स्थानीय कारीगरों,

शिल्पकारों और छोटे और मझौले उद्योगों को भी फायदा मिलेगा.

मुकेश अंबानी ने कहा कि “नए भारत के लिए उत्तर प्रदेश

आशा का केंद्र बन गया है. और पूरे उत्तर प्रदेश वासियों की उम्मीदें इससे जुडी हुईं हैं.

Ranchi Land Scam: नामकुम अंचल में 1.22 एकड़ जमीन के डबल...

रांची के नामकुम अंचल में 1.22 एकड़ जमीन के दोहरे म्यूटेशन मामले में ACB ने जांच तेज कर दी है। टीम ने अंचल कार्यालय...

JPSC Exam Scam: ACF-FRO परीक्षा में कॉपी लिखने वालों की तलाश,...

 JPSC नियुक्ति घोटाले की जांच में CID को 6 से 9 संदिग्ध एक्सपर्ट और साल्वर के नाम मिले हैं। एजेंसी दिल्ली और लखनऊ में...

Ranchi Railway: सूरत, इंदौर, मुंबई और बेंगलुरु के लिए सीधी ट्रेनें...

 रांची से सूरत, इंदौर, मुंबई और बेंगलुरु के लिए पर्याप्त सीधी ट्रेनें नहीं हैं। यात्रियों को दूसरे शहरों से ट्रेन पकड़नी पड़ती है। बेंगलुरु...