Jharkhand: रांची से लोहरदगा,डालटनगंज की यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर सामने आई है।अब रांची-लोहरदगा-डाल्टनगंज के बीच रेलवे ने शटल Train के परिचालन का प्रस्ताव तैयार किया है।
Train 12 बजे रात में खुलेगी डाल्टनगंज से
दक्षिण-पूर्व रेलवे के रांची मंडल के नये प्रस्ताव के मुताबिक,यह Train रात 11 से 12 बजे के बीच डालटनगंज से रवाना होगी, डाल्टनगंज से खुलने के बाद Train अलग-अलग स्टेशनों से होते हुए सुबह लगभग 6 बजे रांची पहुंचेगी। यह Train लातेहार, बरवाडीह और लोहरदगा स्टेशनों पर रुकेगी जिससे यहां के लोगों को रांची आने-जाने में समय और खर्च दोनों की बचत होगी।
Read More:जहानाबाद में देसी कट्टा लहराते युवक की Reel वायरल, पुलिस जांच में जुटी..
मुख्यालय भेजा गया है प्रस्ताव
बता दें रेल मंडल इस शटल ट्रेन को दो ट्रिप चलाने की योजना बना रहा है। रेलवे अधिकारियों का मानना है कि इस Trainके शुरू होने से क्षेत्रीय व्यापार, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच आसान होगी। रांची रेल मंडल ने इस प्रस्ताव को स्वीकृति के लिए मुख्यालय भेजा है। वहां से अनुमति मिलते ही यात्रियों को सस्ती और सुविधाजनक रेल सेवा मिल सकेगी।
क्या होता है शटल Train
बता दें शटल Trainसेवा,एक ऐसी ट्रेन सेवा है जो दो निश्चित स्टेशनों बीच छोटी दूरी पर बार-बार चलती है। ऐसे ट्रेनों के परिचालन से रोजाना ट्रेवल करने वाले छात्र या ऑफिस जाने वाले लोगों को आसानी होती है, किसी अन्य परिवहन के साधन से ये ट्रेन सेवा काफी सस्ती पड़ती है।
Highlights


