जहानाबाद में देसी कट्टा लहराते युवक की Reel वायरल, पुलिस जांच में जुटी

जहानाबाद : बिहार के जहानाबाद जिले में सुशासन के दावों के बीच अपराध और असामाजिक गतिविधियों से जुड़े वीडियो लगातार सामने आ रहे हैं। ताजा मामला शकुराबाद थाना क्षेत्र से जुड़ा है, जहां एक युवक का देसी कट्टा लहराते हुए रील बनाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में युवक फिल्मी अंदाज में हथियार का प्रदर्शन करता नजर आ रहा है। वीडियो के बैकग्राउंड में अपराध आधारित गाना बज रहा है, जिसके बोल हैं ‘मासूम सा चेहरा, हाथ में देसी कट्टा, बैकग्राउंड में हम हैं रंगदार’। इस वीडियो के सामने आने के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है।

बिशुनपुर गांव का बताया जा रहा वीडियो

सूत्रों के अनुसार वायरल वीडियो शकुराबाद थाना क्षेत्र के बिशुनपुर गांव का बताया जा रहा है। हालांकि, वायरल वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। वीडियो में युवक द्वारा खुलेआम हथियार लहराना कानून-व्यवस्था और पुलिस की सतर्कता पर सवाल खड़े कर रहा है। हाल के दिनों में सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ रील बनाना एक खतरनाक ट्रेंड बनता जा रहा है, जो युवाओं को गलत दिशा में प्रभावित कर सकता है।

Jeha Pistol 1 22Scope News

पुलिस कर रही जांच

मामले को लेकर संबंधित थाना पुलिस फिलहाल आधिकारिक बयान देने से बच रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार वायरल वीडियो की सत्यता की जांच की जा रही है। साथ ही यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि वीडियो कब और कहां शूट किया गया तथा वीडियो में दिखाई देने वाला युवक कौन है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Jeha Pistol 22Scope News

 

यह भी पढ़े : किशोरी ने की आत्महत्या, औरंगाबाद पुलिस जांच में जुटी…

मुजफ्फर ईमाम की रिपोर्ट

Khan Sir Controversy: महिला की शिकायत के बाद बढ़ा विवाद, निखिल...

Khan Sir Controversy: बिहार के चर्चित शिक्षक और कोचिंग संचालक खान सर उर्फ फैजल खान एक बार फिर विवादों में हैं। उनके खिलाफ एक...

Ranchi Leptospirosis Cases: बच्चों में बढ़ रहा लेप्टोस्पायरोसिस का खतरा, अगस्त...

Ranchi Leptospirosis Cases: झारखंड में बारिश के मौसम के बीच लेप्टोस्पायरोसिस संक्रमण को लेकर चिंता बढ़ी है। आम बोलचाल में इसे ‘रैट फीवर’ भी...

Gopalganj Septic Tank Accident: सेप्टिक टैंक की जहरीली गैस से चार...

Gopalganj Septic Tank Accident: श्रीपुर थाना क्षेत्र के सवनही जगदीश गांव में नवनिर्मित मकान के सेप्टिक टैंक की सेंट्रिंग खोलने के दौरान बड़ा हादसा...