सासाराम : बिहार सरकार के वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. सुनील कुमार ने सासाराम में प्रेसवार्ता किया। उन्होंने कहा कि रोहतास जिला के वन क्षेत्र में स्थित धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों को विकसित किया जाएगा। इसके लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। उन्होंने कहा कि रोहतास जिला को प्रकृति से कई वरदान मिले हैं। कई धार्मिक स्थल जैसे गुप्ता धाम, तुतला भवानी, महादेव खोह और ताराचंडी देवी स्थान आदि वन क्षेत्र में ही है। कई जगह पहुंचने का रास्ता काफी दुर्गम है। ऐसे में इन रास्तों को सुगम बनाने के लिए वन पथ का निर्माण किया जा रहा है। साथ ही यहां जो सुंदर झरने हैं, उसकी मैपिंग कराई जा रही है। वहां तक पहुंचाने के सुगम रास्ते बनाए जाएंगे। साथ ही वन क्षेत्र को नुकसान पहुंचे बिना अधिक से अधिक पर्यटकों को आकर्षित कैसे किया जाए। इसके रोड मैप पर काम किया जा रहा है। बता दे कि मंत्री अपने सासाराम आगमन के दौरान कई क्षेत्रों का दौरा किया।
यह भी पढ़े : राणा के प्रत्यपर्ण पर नित्यानंद ने कहा- जब से मोदी बने हैं PM तब से देशद्रोहियों पर कार्रवाई जारी
यह भी देखें :
सलाउद्दीन की रिपोर्ट


















