Commercial Advertisment

Koderma में मनाया गया संस्मरण दिवस, शहीद जवानों को दी गई श्रद्धांजलि…

Koderma : शहीद पुलिसकर्मियों की याद में आज कोडरमा पुलिस लाइन में भी संस्मरण दिवस मनाया गया। इस कार्यक्रम में पिछले एक वर्ष में शहीद हुए 216 पुलिसकर्मियो के बलिदान को याद किया गया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। मौके पर झारखंड के शहीद हवलदार चौहान हेम्ब्रम, आरक्षी सिकन्दर सिंह, आरक्षी सुकन राम और आरक्षी रामदेव महतो को भी याद किया गया।

ये भी पढ़ें- Garhwa : शराब ही शराब, पुलिस ने पकड़ी बड़ी खेप, यहां तस्करी की थी तैयारी 

Koderma : पुलिसकर्मियों के आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना किया

मौके पर 2 मिनट का मौन रख शहीद पुलिसकर्मियों के आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना किया गया। वहीं शहीद पुलिसकर्मियों के सम्मान में जिला पुलिस के जवानों की ओर से परेड का आयोजन भी किया गया। मौके पर मौजूद एसपी अनुदीप सिंह ने परेड की सलामी ली और शहीद पुलिसकर्मियों के बलिदान को याद करते हुए, उन्हें नमन किया।

kuy min 22Scope News

ये भी पढ़ें- Jharkhand Vidhansabha Election : झापा ने जारी की दूसरी लिस्ट, तमाड़ से इसको बनाया उम्मीदवार… 

मौके पर एसपी अनुदीप सिंह ने कहा कि हर साल 21 अक्टूबर को देश की रक्षा में जान गवाने वाले शहीद पुलिसकर्मियों को याद किया जाता है। मौके पर शहीद परिवारों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित भी किया गया। एसपी अनुदीप सिंह के अलावा अन्य पुलिसकर्मियों ने भी पुलिस लाइन के अमर शहीद स्थल पर शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। वही शहीद के परिजनों ने इसे गौरवान्वित करने वाला अवसर बताया।

कोडरमा से अमित कुमार की रिपोर्ट—

Bihar UPYOG Portal Launch: बिहार में UPYOG पोर्टल लॉन्च, अब 264...

Bihar UPYOG Portal Launch, पटना: बिहार में शहरी सेवाओं को डिजिटल और पारदर्शी बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है।...

Bihar BJP Meeting: पटना में बिहार बीजेपी की बैठक सम्पन्न, 2...

Bihar BJP Meeting, पटना: बिहार बीजेपी की बैठक शनिवार को पटना में सम्पन्न हुई। बैठक में पार्टी के आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों और भागलपुर में...

Independent MLCs Join BJP: बिहार में बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक विस्तार,...

Independent MLCs Join BJP, पटना: बिहार विधान परिषद चुनाव के नतीजों के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) को दो और विधान पार्षदों का साथ...