चार बजे तक आ जाएंगे सभी सीटों के नतीजे

126
चार बजे तक आ जाएंगे सभी सीटों के नतीजे
चार बजे तक आ जाएंगे सभी सीटों के नतीजे
Advertisment

रांची: झारखंड में सभी 14 संसदीय सीटों पर चुनाव मर संपन्न होने के बाद अब नतीजे आने की बारी है। सभी संसदीय क्षेत्रों में मतगणना की तैयारियां जोरों पर है।

Advertisment

सभी संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों में चार जून को सुबह आठ बजे से मतों की गणना शुरू होगी। शाम चार बजे तक सभी सीटों पर नतीजा सामने आ जाएगा।

मतदान के बाद सभी ईवीएम स्क्रूटनी के बाद पहले ही स्ट्रांग रूम में सील कर दिये गए हैं। सभी मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा की त्रिस्तरीय व्यवस्था की गई है।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार के अनुसार, चार जून को सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू होगी। नियमित अंतराल पर हर राउंड के नतीजे की घोषणा होती रहेगी। उन्होंने बताया कि संभावना है कि शाम चार बजे तक मतगणना पूरी हो जाएगी।

नतीजे आनलाइन भी देखे जा सकते हैं। बताते चलें कि झारखंड की सभी 14 संसदीय सीटों पर कुल 244 सियासी योद्धा चुनाव मैदान में थे। इनमें 212 पुरुष तथा 31 महिला उम्मीदवार सम्मिलित हैं।

Advertisement