Hazaribagh: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की टीम ने बड़कागांव प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में कार्रवाई करते हुए राजस्व कर्मचारी प्रहलाद मांझी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी आज दोपहर हुई, जब प्रहलाद मांझी एक जमीन संबंधित मामले में कथित रूप से घूस की रकम ले रहे थे।
Hazaribagh: इसलिए ले रहा था रिश्वत
बड़कागांव महुदी के रहने वाले बकाउल्लाह खान ने ACB को शिकायत की थी कि उनकी साडे 26 डिसमिल जमीन के LPC के लिए राजस्व कर्मचारी प्रहलाद मांझी के द्वारा 5000 रुपये की मांग की जा रही है। शिकायत की पुष्टि के बाद, ACB ने एक योजनाबद्ध जाल बिछाया और मांझी को रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया।
Hazaribagh: गिरफ्तारी के बाद ACB कार्यालय लाया गया
गिरफ्तारी के बाद, प्रहलाद मांझी को ACB कार्यालय लाया गया, यहां उनसे पूछताछ की जा रही है। उनके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है, और आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।
वहीं बड़कागांव अंचल कार्यालय में हुए इस कार्रवाई के बाद हजारीबाग के अन्य प्रखंड सह अंचल कार्यालय में इस प्रकार के कार्यों में लिफ्ट लोगों में एक डर और सतर्कता का माहौल भी देखने को मिल रहा है।
शशांक शेखर की रिपोर्ट
Highlights







