Wednesday, October 22, 2025
Loading Live TV...

Latest News

डीसी-एसपी ने उठाया झाड़ू: छठ घाट की सफाई में जुटे अधिकारी और स्थानीय लोग, दिया स्वच्छता का संदेश

Hazaribagh: लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर जिले में तैयारियां जोरों पर हैं। श्रद्धालुओं की सुविधाओं और घाटों की स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन, पुलिस विभाग और समाजसेवी संगठन मिलकर सफाई अभियान चला रहे हैं। बुधवार को इस अभियान में एक प्रेरणादायक दृश्य देखने को मिला, जब उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह और पुलिस अधीक्षक अंजलि अंजन ने स्वयं झाड़ू उठाकर छठ तालाब (पोखरा तालाब) परिसर की सफाई की।सुबह से ही उपायुक्त, एसपी, सीडीपीओ अमित आनंद, नगर निगम के अधिकारी, सफाई कर्मी और स्थानीय लोग मिलकर करीब दो घंटे तक तालाब परिसर की सफाई में...

JPSC JET 2025: अब पांच शहरों में होगी झारखंड पात्रता परीक्षा

JPSC JET 2025 अब रांची, जमशेदपुर, बोकारो, धनबाद और देवघर में होगी। आवेदन 30 अक्टूबर तक, सहायक प्रोफेसर और PhD पात्रता तय होगी।JPSC JET 2025 रांची: झारखंड लोकसेवा आयोग (JPSC) ने राज्य गठन के बाद दूसरी बार झारखंड पात्रता परीक्षा (JET) 2025 की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस परीक्षा का मुख्य उद्देश्य राज्य के कॉलेज और विश्वविद्यालयों में सहायक प्रोफेसर और PhD के लिए पात्रता तय करना है। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर 2025 तक है। अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों के लिए प्राथमिकता के क्रम में तीन शहर चुनने होंगे। पहले इस परीक्षा को केवल रांची, जमशेदपुर...

Ranchi Deputy Mayor Election 2025: जनता से नहीं, पार्षदों से होगा चुनाव | Jharkhand Municipal Update

रांची डिप्टी मेयर चुनाव अब पार्षदों द्वारा होगा। झारखंड नगरपालिका अधिनियम में बदलाव से सीधा चुनाव नहीं, कोई आरक्षण लागू नहीं।Ranchi Deputy Mayor Election 2025 रांची: नगर निगम में डिप्टी मेयर के चुनाव का तरीका इस बार पूरी तरह बदल गया है। वर्ष 2018 में डिप्टी मेयर का चुनाव सीधे जनता द्वारा किया गया था, जिसमें लोगों ने अपने वोट से डिप्टी मेयर चुना था। हालांकि, झारखंड सरकार ने हाल ही में झारखंड नगरपालिका अधिनियम में संशोधन करते हुए डिप्टी मेयर के लिए प्रत्यक्ष चुनाव के नियम को समाप्त कर दिया है। इस बदलाव के बाद आगामी नगर निकाय चुनाव...

Richa Chadha Pregnant: एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा के घर गूंजेगी किलकारी, शेयर किया गुड न्यूज

Richa Chadha Pregnant: खबर एंटरटेनमेंट की दुनिया से है। एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा मां बनने वाली है। इसकी जानकारी वे और उनके पति अली फजल ने खुद अपने फैंस को दी है। इसके बाद फैंस की ओर से बधाइयों की बारिश होने लगी है। सोशल मीडिया पर दोनों को खूब सारा प्यार मिल रहा है।

Richa Chadha Pregnant का गुड न्यूज

दरअसल, सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर ऋचा चड्ढा और उनके पति अली फजल ने यह गुड न्यूज शेयर किया है। अपने पोस्ट में उन्होंने लिखा है, ‘1+1=3’। साथ ही दोनों ने एक-दूसरे को देखते हुए एक तस्वीर भी शेयर की है, जिसमें प्रेगनेंसी का इमोजी लगा हुआ है और इसके कैप्शन में लिखा है, ‘एक छोटी दिल की धड़कन, हमारी दुनिया की सबसे तेज आवाज है।’ उनके इस पोस्ट पर सोशल मीडिया पर खूब बधाई मिल रही है।

कोविड के दौरान हुई थी शादी

बता दें कि अली और ऋचा ने कोविड के दौरान साल 2020 में शादी की थी, लेकिन उस वक्त दोनों ने पब्लिक अनाउंसमेंट नहीं किया था। दोनों की शादी स्पेशल मैरिज एक्ट क तहत हुई थी। साल 2022 में दोनों ने परिवार और दोस्तों के साथ शादी सेलिब्रेट की थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अली और ऋचा की मुलाकात फिल्म फुकरे के सेट पर हुई थी।

Related Posts

मोहनलाल को मिलेगा ‘दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड 2023’, PM मोदी ने दी...

Desk. भारतीय सिनेमा का सबसे बड़ा सम्मान 'दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड 2023' मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल को दिया जाएगा। यह घोषणा सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने...

National Film Awards 2025: शाहरुख खान और विक्रांत मैसी को सर्वश्रेष्ठ...

National Film Awards 2025: भारत के सबसे प्रतिष्ठित फिल्म पुरस्कारों में से एक, नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स 2025 की घोषणा आज शाम की गई। इस...

बिग बॉस 19 का धमाकेदार प्रोमो रिलीज, सलमान खान बने ‘नेताजी’,...

Desk. टीवी की दुनिया का चर्चित रियलिटी शो 'बिग बॉस' एक बार फिर से दर्शकों के दिलों की धड़कन बढ़ाने आ रहा है। 'बिग...
146,000FansLike
25,000FollowersFollow
628FollowersFollow
642,000SubscribersSubscribe
WhatsApp Join our WhatsApp Channel