पटना : लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। हर पार्टियां पूरी तरह से चुनावी मोड में आ चुकी है। इस बीच भाजपा नेता ऋतुराज सिन्हा ने आज एक बड़ा बयान दिया है। ऋतुराज सिन्हा भी पाटलीपुत्र लोकसभा सीट से उम्मीदवारी चाहते हैं। उन्होंने मीडिया के सवाल पर कहा कि टिकट किसी को मिले लेकिन जीत तय है। जनता ने मन बना लिया है। चार जून को 400 पर जरूर होगा। वहीं राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के टिकट बांटने वाले मामले पर कहा कि लालू यादव बिहार ही नहीं देश के बड़े नेता हैं। वे चार क्या 14 टिकट बांट सकते हैं।
यह भी पढ़े : बिहार में NDA पूरी तरह एकजुट, सभी सीटों पर जीत तय
यह भी देखें : https://youtube.com/22scope
अभिषेक गुप्ता की रिपोर्ट