पटना : लोकसभा चुनाव को लेकर राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की आज बैठक होने वाली है। तेजस्वी यादव के आवास पर अहम बैठक होगी। बैठक में राजद के विधायक, पूर्व विधायक और जिलाध्यक्ष शामिल होंगे। बैठक की अध्यक्षता तेजस्वी यादव करेंगे। बैठक के बाद तेजस्वी सासाराम के लिए रवाना होंगे। राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होंगे। आज औरंगाबाद में है राहुल गांधी की रैली होने वाली है।
कुमार गौतम की रिपोर्ट







