Patna– राजद ने एमएलसी चुनाव के पहले पार्टी के दो नेताओं को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखला दिया है.
राजद ने पूर्व विधायक गुलाब यादव और महेश्वर सिंह को 6 वर्षों के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है.
दोनों नेताओं पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल रहने का आरोप लगा है.
बता दें कि बिहार विधान परिषद के 24 सीटों के लिए 4 अप्रैल को मतदान किया जाना है.
चुनाव आयोग की ओर से चुनाव की घोषणा के साथ ही आचार संहिता लागू हो गयी है.
राजद ने भाकपा के साथ सभी 24 सीटों के लिए प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है.
भाजपा-जदयू ने भी अपने हिस्से की सीटें बांट ली हैं. गठबंधन के तहत भाजपा के
खाते में 12 सीटें गई हैं, जबकि जदयू के हिस्से में 11 सीटें हैं.
एक सीट पशुपति पारस गुट के राष्ट्रीय लोकजनशक्ति पार्टी को मिली है.
विधान परिषद की इन सीटों के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया 16 मार्च तक चलेगी.
17 मार्च को नामांकन पत्रों की स्क्रूटिनी होगी. 21 मार्च तक उम्मीदवार अपना नामांकन
पत्र वापस ले सकेंगे। चार अप्रैल को इन पदों के लिए मतदान कराया जाएगा. सात अप्रैल
को मतगणना कराई जाएगी. नतीजे इसी दिन दोपहर तक मिल जाने की उम्मीद रहेगी.
यूं निर्वाचन आयोग ने चुनाव प्रक्रिया को 11 अप्रैल तक समाप्त करने की प्रक्रिया निर्धारित की है.







