एमएलसी चुनाव से पहले राजद का बड़ा फैसला, दो नेताओं को दिखाया बाहर का रास्ता

Patna– राजद ने एमएलसी चुनाव के पहले पार्टी के दो नेताओं को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखला दिया है.

राजद ने पूर्व विधायक गुलाब यादव और महेश्वर सिंह को 6 वर्षों के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है.

दोनों नेताओं पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल रहने का आरोप लगा है.

बता दें कि बिहार विधान परिषद के 24 सीटों के लिए 4 अप्रैल को मतदान किया जाना है.

चुनाव आयोग की ओर से चुनाव की घोषणा के साथ ही आचार संहिता लागू हो गयी है.

राजद ने भाकपा के साथ सभी 24 सीटों के लिए प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है.

भाजपा-जदयू ने भी अपने हिस्से की सीटें बांट ली हैं.  गठबंधन के तहत भाजपा के

खाते में 12 सीटें गई हैं, जबकि जदयू के हिस्से में 11 सीटें हैं.

एक सीट पशुपति पारस गुट के राष्ट्रीय लोकजनशक्ति पार्टी को मिली है.

विधान परिषद की इन सीटों के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया 16 मार्च तक चलेगी.

17 मार्च को नामांकन पत्रों की स्‍क्रूटिनी होगी.  21 मार्च तक उम्‍मीदवार अपना नामांकन

पत्र वापस ले सकेंगे। चार अप्रैल को इन पदों के लिए मतदान कराया जाएगा. सात अप्रैल

को मतगणना कराई जाएगी. नतीजे इसी दिन दोपहर तक मिल जाने की उम्‍मीद रहेगी.

यूं निर्वाचन आयोग ने चुनाव प्रक्रिया को 11 अप्रैल तक समाप्‍त करने की प्रक्रिया निर्धारित की है.

Patratu Power Plant: झारखंड को मिली बड़ी बिजली सौगात, पतरातू की...

Patratu Power Plant: झारखंड के बिजली सेक्टर में एक बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। बुधवार आधी रात को पतरातू सुपर थर्मल पावर प्लांट (PVUNL)...

रांची में आज से ऑनलाइन कैब सेवा ठप, Ola-Uber-Rapido के 4000...

Ranchi Cab Strike: राजधानी रांची में रविवार से ऑनलाइन कैब ड्राइवरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू हो गई है। इस हड़ताल का असर शहर में...

RIMS Ranchi News: रिम्स के डॉक्टरों को 1 घंटे की छूट!...

RIMS Ranchi News: रिम्स (राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेज) के कार्यवाहक निदेशक डॉ. डी.के. सिन्हा ने पद संभालते ही कई अहम प्रशासनिक फैसले लिए हैं।...