कोडरमा में सड़क हादसा : नवादा जा रही बस ने बाइक के बाद ट्रक को मारी टक्कर, 2 की मौत, 19 यात्री घायल

733
Advertisment

कोडरमा : कोडरमा में सोमवार को हुए सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है जबकि, इस घटना में 19 यात्री घायल हो गए हैं. घायलों में कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है.

Advertisment

जानकारी के मुताबिक राजधनवार से नवादा जा रही गौरव बस पहले लोकाई के पास मोटरसाइकिल पर जा रहे दो लोगों को टक्कर मार दी. इस घटना के बाद गौरव बस के चालक ने बस को तेजी से भगाने का प्रयास किया. इसी क्रम में लोकाई बाईपास के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई. जहां इस घटना में मोटरसाइकिल पर सवार दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है. वहीं बस में सवार 19 लोग घायल हो गए.

सभी घायलों को फिलहाल सदर अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है. अब तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है. जबकि घायलों में अधिकांश लोग गिरिडीह से राजधनवार और कोडरमा के डोमचांच के रहने वाले बताए जाते हैं. सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

रिपोर्ट: कुमार अमित

ऑटो-कार की टक्कर में ऑटो चालक का टूटा पैर, दोनों गाड़ियां जब्त

Advertisement
error: Content is protected !!
Follow 22Scope Channel Get Breaking Updates