फिल्मी स्टाईल में पकड़ा गया लूटपाट का आरोपी

गिरिडीहः जिले के बगोदर थाना क्षेत्र के औरा अलगडीहा खेतको रोड के गेल ऑफिस के समीप सीएसपी संचालक से पैसे की लूटपाट करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

ये भी पढ़ें-किस मामले में पक्ष और विपक्ष में हुई तू-तू, मैं-मैं 

बता दें कि बीते 19 फरवरी को बगोदर थाना क्षेत्र के औरा अलगडीहा खेतको रोड के गेल ऑफिस के समीप सीएसपी संचालक से लूटपाट की घटना को अंजाम दिया गया था।

5 आरोपी पहले ही हो चुके हैं गिरफ्तार

घटना के बाद एसपी दीपक कुमार शर्मा के निर्देश के बाद लूटे गये रूपये की बरामदगी एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए बगोदर सरिया के एसडीपीओ धनंजय कुमार राम के नेतृत्व में एक एसआईटी टीम का गठन किया गया।

ये भी पढ़ें-रंगे हाथ दबोचे गए नशे के सौदागर

इस टीम में बगोदर थाना प्रभारी सुख सागर सिंह चौधरी एवं सशस्त्र बल के द्वारा छापेमारी करते हुए इस कांड में संलिप्त पांच आरोपियों को पूर्व में ही गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

फिल्मी स्टाईल में पुलिस ने आरोपी को धर दबोचा

इस मामले में बताया गया कि ऐसी सूचनाएं प्राप्त हो रही थी कि इस कांड के घटना को अंजाम देने के पश्चात अप्राथमिकी अभियुक्त सरिया के केसवारी बरवाडीह का रहने वाला अहमद रजा मुम्बई-कोलकत्ता जाकर कही रह रहा है, जो बीते 28 फरवरी को वापस गिरिडीह आ रहा है।

ये भी पढ़ें-आखिर पाकुड़ के सब्जियों की विदेशों में क्यों है इतनी डिमांड 

जिसके बाद छापेमारी टीम बिल्कुल फिल्मी स्टाईल में आरोपी को बगोदरडीह के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से घटना में लूटे गये पैसो में से अपने हिस्से के शेष बचे 3 हजार रुपए को भी बरामद किया गया।

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img