डकैती की योजना फेल, 5 अपराधी गिरफ्तार

जहानाबाद : जहानाबाद पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है जहां हथियार के साथ पांच अपराधी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारी ने बताया की डकैती की योजना बना रहे पांच अपराधी गिरफ्तार हुए हैं। इसके पास से दो पिस्टल, 28 जिंदा कारतूस एवं एक थरनत बरामद किया गया है।

इस बात की जानकारी देते हुए एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने बताया कि मखदुमपुर थाने के पुलिस को यह गुप्त सूचना मिली कि थी की एक व्यक्ति को गोली लगी है। वह व्यक्ति पालेया गांव का निवासी है। इसी सूचना के आधार पर जब पुलिस पालेया गांव पहुंची गोलू कुमार नामक को गोली लगी है। जब पुलिस द्वारा पूछताछ किया गया तो उन्होंने बताया कि हम लोग पांच साथी लवकुश कुमार अमन कुमार संजीवन कुमार छोटू कुमार सभी लोग गांव के बधार में बोरिंग पर बैठकर डकैती योजना बना रहे थे।

इसी क्रम में हथियार को हमलोग चेक करने लगे तभी गोली लग गई। इस सूचना के आधार पर पुलिस द्वारा छापेमारी किया गया। जिसमें पांच अपराधी को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके पास से हथियार भी बरामद किया गया है। उन्होंने कहा कि पूछताछ किया जा रहा है कि लोग हथियार कहां से ले इनका अपराधी इतिहास भी खंगाला जा रहा है। पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच कर रही है। अगर अपराधी नहीं पकड़े जाते तो बड़ी घटना को अंजाम दे सकते थे। जिले में बड़ी घटना होते-होते बच गई।

गौरव सिन्हा की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Anand Mahindra Bihar Visit: सम्राट चौधरी के निमंत्रण पर आनंद महिंद्रा...

 आनंद महिंद्रा ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के संदेश का जवाब देते हुए बिहार संग्रहालय की सराहना की और बिहार आने का निमंत्रण...

Giridih Naxal Search Operation: पारसनाथ पहाड़ी से भारी मात्रा में विस्फोटक...

गिरिडीह के पारसनाथ पहाड़ी क्षेत्र में पुलिस और CRPF के संयुक्त सर्च ऑपरेशन में 494 जिलेटिन रॉड, कॉर्डेक्स वायर और डेटोनेटर समेत भारी मात्रा...

Jharkhand News: झारखंड आंदोलनकारियों और परिजनों को मिलेगी पेंशन, सरकार ने...

झारखंड सरकार ने आंदोलनकारियों और उनके परिजनों की पेंशन व अन्य सुविधाओं के लिए 7.66 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। राशि डीबीटी के जरिए...