नीट यूजी पेपर लीक में पैसों का सबसे बड़ा हिस्सा रॉकी के पास

रांची: नीट यूजी पेपर लीक मामले में धनबाद से गिरफ्तार अमन सिंह को सीबीआई अपने साथ पटना ले गई। उसे सीबीआई के स्पेशल मजिस्ट्रेट हर्षवर्धन सिंह की अदालत में पेश किया गया।

सीबीआई ने कोर्ट से उसकी चार दिनों की रिमांड मांगी, जिसे मंजूर कर लिया गया। मेडिकल टेस्ट कराने के बाद अमन को पूछताछ के लिए सीबीआई पटना अऑफिस ले गई। आरंभिक पूछताछ में अमन ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। वह पेपर लीक मामले के मुख्य वांछित संजीव मुखिया के भांजे रॉकी का बेहद करीबी है। बिहार के नालंदा के हिलसा में रहने वाला रॉकी रांची में होटल चलाता है।

राॅकी पर शक है नीट का पेपेर लीक होने के बाद अपने मामा संजीव मुखिया के जरिए उसे हासिल किया। फिर पटना और रांची में एमबीबीएस छात्रों से प्रश्नपत्र हल करवाया। उसके बाद नीट अभ्यर्थियों को प्रश्नपत्र व आंसरशीट दिए और उत्तर रटवाए गए। इस पूरे खेल में अमन सिंह ने भी बड़ी भूमिका निभाई। उसे धनबाद, रांची, जमशेदपुर, हजारीबाग, कोडरमा, चतरा समेत झारखंड के 10 से 12 जिलों में अभ्यर्थियों के अभिभावकों से संपर्क किया। उनसे पैसे लेकर प्रश्नपत्र व उत्तर उपलब्ध कराए। इन पैसों का सबसे बड़ा हिस्सा रॉकी के पास गया।

Jharkhand Crime: गड्ढे के विवाद में खूनी संघर्ष, भुजली से हमले...

 देवघर के जसीडीह थाना क्षेत्र के अंधारी गादर लाखजोड़ा गांव में गड्ढे को लेकर विवाद के बाद खूनी संघर्ष हो गया। भुजली से हमले...

Bihar Teacher 7th Pay Commission: सातवें वेतनमान पर बड़ा अपडेट, कमेटी...

Bihar Teacher 7th Pay Commission, पटना: बिहार में शिक्षकों के सातवें वेतनमान को लेकर सरकार ने प्रक्रिया आगे बढ़ाने की तैयारी शुरू कर दी...

Jharkhand Medicine Purchase: सरकारी अस्पतालों की दवाइयों पर BJP का बड़ा...

Jharkhand Medicine Purchase, रांची: भाजपा ने झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था और सरकारी अस्पतालों के लिए दवाइयों की खरीद को लेकर हेमंत सरकार पर निशाना...