CM Nitish Kumar ने 542 करोड़ की लागत से बिहार संग्रहालय और पटना संग्रहालय को जोड़नेवाली सुरंग का किया कार्यारंभ, तेजी से कार्य पूर्ण करने का दिया निर्देश

Patna: संग्रहालय और पटना संग्रहालय को जोड़नेवाली सुरंग का शिलापट्ट अनावरण कर कार्यारंभकिया। CM Nitish Kumar ने निर्माण करनेवाली मशीन का बटन दबाकर कार्य की शुरूआत करायी। इस दौरान अधिकारियों ने CM Nitish Kumar को सुरंग (टनल) के निर्माण कार्य की प्रक्रिया तथा इसे पूर्ण करने के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। नेहरू पथ के समीप हड़ताली मोड़ स्थित निर्माणाधीन म्यूज़ियम सब-वे टनल के कार्यारंभ के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि निर्माण कार्य बेहतर ढंग से जल्द पूर्ण हो, इसका विशेष रूप से ख्याल रखें। इसके बन जाने से बिहार संग्रहालय और पटना संग्रहालय में लगे प्रदर्शों का लोग आसानी से एक जगह से दूसरी जगह जाकर अवलोकन कर सकेंगे। पर्यटकों की संख्या में काफी बढ़ोत्तरी होगी, इसे ध्यान में रखते हुए पार्किंग और अन्य जरूरी सुविधाओं की भी समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि टनल का निर्माण इस प्रकार कराये जिससे नेहरू पथ पर आवागमन में किसी प्रकार की कठिनाई न हो।

मुख्यमंत्री ने बिहार संग्रहालय का परिभ्रमण किया

इसके पश्चात् CM Nitish Kumar ने बिहार संग्रहालय का परिभ्रमण किया। इस दौरान बिहार संग्रहालय के महानिदेशक श्री अंजनी कुमार सिंह ने संग्रहालय परिसर में लगाए गए नए प्रदर्शों, पर्यटकों की संख्या, पार्किंग की व्यवस्था, संग्रहालय परिसर में उपलब्ध सुविधाओं आदि के संबंध में मुख्यमंत्री को विस्तृत जानकारी दी। परिभ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये।

CM Nitish Kumar ने बिहार संग्रहालय के सामने पुनर्विकसित किए जा रहे 60 आवास एवं ऑफिसर्स हॉस्टल कैम्पस तथा पार्क के निर्माण कार्य के संबंध में जानकारी ली और स्थल निरीक्षण किया। साइट प्लान के माध्यम से अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि यहाँ बहुमंज़िला भवन का निर्माण कराया जाना है। यहाँ निर्मित होनेवाले भवन के नये परिसर में सोलर पार्किंग शेड, ओपेन

काम को तेजी से आगे बढ़ाने का दिया निर्देश

पार्किंग, क्लब हाउस आदि की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। यहां पर्याप्त पार्किंग का प्रबंध रहेगा। निरीक्षण के दौरान CM Nitish Kumar ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि इस काम को तेजी से आगे बढ़ायें। हमारे मन में पहले से ही यह इच्छा थी कि पुराने स्ट्रक्चर को तोड़कर मल्टी स्टोरी बिल्डिंग बने जो हर प्रकार की आवश्यक सुविधाओं से सुसज्जित हो। नेहरू पथ के किनारे इस बहुमंजिला इमारत के बन जाने से आवासन की बेहतर व्यवस्था उपलब्ध होगी। इसके बगल में बेहतर ढंग से पार्क का निर्माण करायें ताकि संग्रहालय आनेवाले लोग इसका भी आनंद उठा सकें।

CM Nitish Kumar ने बिहार संग्रहालय और पटना संग्रहालय को जोड़नेवाली सुरंग के पटना संग्रहालय वाले छोर का भी स्थल निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बिहार संग्रहालय के महानिदेशक अंजनी कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव विनय कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव डॉ० संदीप कुमार आर० पुडकलकट्टी, कला, संस्कृति विभाग के सचिव प्रणव कुमार, पटना प्रमंडल के आयुक्त अनिमेश परासर, जिलाधिकारी डॉ० त्यागराजन एस०एम०, वरीय पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय के० शर्मा सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

 

 

 

 

 

Saffrn

Trending News

Ranchi Crime News: मॉर्निंग वॉक से लौट रही डॉक्टर की पत्नी...

रांची के हरिहर सिंह रोड पर मॉर्निंग वॉक से लौट रही डॉक्टर की पत्नी से बाइक सवार अपराधियों ने सोने की चेन और पेंडेंट...

Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में आज Voting, करोड़ों...

पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के लिए आज मतदान होगा। बंगाल में दो चरणों में वोटिंग, जबकि तमिलनाडु की सभी 234 सीटों...

LPG Supply Crisis: रांची में गैस सिलिंडर के लिए लाइन, 60...

रांची में घरेलू गैस सिलिंडर की सप्लाई प्रभावित है। कई इलाकों में लोग घंटों लाइन में खड़े हैं, जबकि 60 हजार से अधिक बैकलॉग...

 JMM Meeting Update: हेमंत सोरेन बोले, हर योग्य मतदाता का नाम...

 मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झामुमो बैठक में कहा कि हर योग्य मतदाता का नाम मतदाता सूची में जुड़ना चाहिए। बूथ स्तर तक संगठन मजबूत...

JTET Latest News: मगही, भोजपुरी, अंगिका पर सहमति नहीं, नियमावली प्रस्ताव...

 झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 की नियमावली कैबिनेट को-ऑर्डिनेशन ने शिक्षा विभाग को लौटा दी है। बावजूद इसके JAC ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जारी रखे...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img