पटना : सीएम नीतीश कुमार ने कल यानी 24 जनवरी को जननायक कर्पूरी ठाकुर की 100वीं जन्म जयंती पर बड़ा दिया था। उन्होंने कहा था कि कुछ लोग परिवारवाद से उपर नहीं उठे हैं। नीतीश कुमार ने कहा था कि कुछ लोग अपने परिवार को हमेशा आगे बढ़ाना चाहते हैं। इसी को लेकर राजद सुप्रीमो व बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने ट्विटर के माध्यम से तंज कसा है। बता दें कि नीतीश कुमार सीधे तौर पर लालू परिवार और गांधी परिवार पर हमला किया था।
रोहिणी आचार्य ने एक साथ तीन ट्वीट की है। उन्होंने पहले ट्वीट में लिखा है कि अक्सर कुछ लोग अपनी कमियां नहीं देख पाते हैं लेकिन किसी दूसरे पर कीचड़ अछालने को बदतमीजियां करते रहते हैं। वहीं दूसरी ट्वीट में लिखा है कि खीज जताए क्या होगा, जब हुआ न कोई अपना योग्य, विधि का विधान कौन टाले, जब खुद की नीय में ही खोट हो। वहीं तीसरे ट्वीट में रोहिणी ने लिखा कि समाजवादी पुरोधा होने का करता वहीं दावा है, हवाओं की तरह बदलती जिनकी विचारधारा है।







