आरपीएफ रांची ने तीन नशाखुरानी आरोपियों को धर दबोचा

रांची:  आरपीएफ रांची मंडल के मंडल सुरक्षा आयुक्त पवन कुमार के निर्देश पर नशाखुरानी गिरोह को पकड़ने के लिए बनाए गए टीम फ्लाइंग टीम ने आपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत आरपीएफ रांची पोस्ट के अधिकारी व कर्मचारियों को साथ लेकर रांची रेलवे स्टेशन स्थित प्लेटफार्म संख्या दो तीन पर गस्त व चेकिंग कर रहे थे, इसी क्रम में शाम करीब 08:00 बजे आरपीएफ के सहायक उपनिरीक्षक रविशंकर द्वारा सूचित किया गया की वहा तीन व्यक्तियो के नशाखुरानी गिरोह के सदस्य होने पर सन्देह है।

तत्काल सभी लोग मौके पर पहुंचे तथा उन तीनों से पूछताछ की गई जिसमें उन्होंने अपना नाम व पता क्रमशः कलीमुद्दीन, उम्र करीब 39 वर्ष, पिता- इब्राहिम पता- मालदा, पश्चिम बंगाल, बहारुल, उम्र 44 वर्ष, पिता- अकरामुल, पता- मालदा, पश्चिम बंगाल तथा शमीम अख्तर, उम्र 31 वर्ष, पिता- मकबूल हुसैन, पता- मालदा, पश्चिम बंगाल के रूप में बताया।

इसके बाद दिनांक 11 नवंबर, 16 तथा 17 दिसंबर 2023 के सीसीटीवी फुटेज का पुनरावलोकन करने उपरांत इस इस नतीजे पर पहुंचे कि उपरोक्त दिनांक को जो नशाखुरानी की घटना घटित हुई है उस घटना को उन तीनों व्यक्तियों के द्वारा ही अंजाम दिया गया है।

मौके पर उपरोक्त तीनों व्यक्तियों की जमातलाशी ली गई जिसमें उन तीनों के पास से तीन पुड़ियों में विभक्त हल्का गुलाबी रंग का टैबलेट व चार पैकेट क्रीम बिस्कुट, कुछ पुराने कपड़े व पैसे बरामद हुई।

मौके पर उपस्थित गवाहों के समक्ष जपती सूची बनाकर उपरोक्त सभी सामानों को जप्त किया गया । इसके बाद तमाम औपचारिकता पूरी कर उक्त तीनों आरोपियों को राजकीय रेल थाना रांची में अग्रिम कानूनी कार्रवाई हेतु सुपुर्द किया गया।

Saffrn

Trending News

Bihar Agriculture Package:बिहार के लिए विशेष कृषि पैकेज की मांग, राम...

 बिहार के कृषि मंत्री राम कृपाल यादव ने केंद्र से विशेष कृषि पैकेज की मांग की, MSP पर दलहन-तेलहन खरीद और अतिरिक्त सहायता पर...

Bihar Skill Development: युवाओं को Digital Skills में दक्ष बनाने पर...

 बिहार में डिजिटल स्किल्स को बढ़ावा देने के लिए आईटी मंत्री श्रेयसी सिंह ने AI आधारित प्रशिक्षण को शामिल करने के निर्देश दिए, रोजगार...

JTET में बदलाव पर पलामू-गढ़वा में आक्रोश, हेमंत सरकार को घेरा

Jharkhand: JTET (झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा) से भोजपुरी, मगही और अंगिका भाषाओं को हटाये जाने के मुद्दे पर गढ़वा में सियासी घमासान तेज हो...

Garhwa में मनरेगा योजना अंतर्गत राशि घोटाला करने पर हुई कार्रवाई,...

Garhwa: सरकारी दायित्वों के प्रति लापरवाही एवं अनियमितता बरतने के विरुद्ध उपायुक्त दिनेश कुमार यादव द्वारा प्रखंड रंका के प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी (मनरेगा) पर...

बाघमारा भूधसान घटना स्थल पहुंचे विधायक जयराम महतो, BCCL को ठहराया...

Jharkhand: बाघमारा सोनारडीह के टाण्डाबारी में कल हुए भूधसान की घटना की जानकारी पाकर आज डुमरी विधायक जयराम महतो घटनास्थल पहुंचे। यहां आकर घटनास्थल...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img