महिंद्रा फाइनेंस कंपनी के एजेन्ट से 56600 रुपए की लूट

388
Advertisment

Gaya Breaking- शेरघाटी इमामगंज मुख्य मार्ग पर बाजीतपुर गाँव के मोटरसाइकिल सवार तीन अपराधियों ने हथियार के बल पर महिंद्रा फाइनेंस कंपनी के एजेन्ट से 56600 रुपए की लूट कर फरार हो गए.

Advertisment

घटना की सूचना मिलते ही आमस थाना अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने घटना स्थल पर पहुंच कर मामले की छानबीन शुरू कर दी.

एजेंट पंकज कुमार ने बताया कि वह अपने साथी के साथ डुमरिया से पैसा वसूली कर महिंद्रा फाइनेंस कंपनी में जमा करने जा रहा था.इसी बीच बाजीतपुर गाँव के समीप तीन बदमाशों ने हथियार का भय दिखा कर पैसा और कागजात की छीनतई कर ली.

रिपोर्ट- राममूर्ति पाठक

Advertisement