Advertisement
Advertisement

RSS ने CM Yogi के बयान का किया समर्थन – …बंटेंगे तो कटेंगे…

मथुरा : RSS ने CM Yogi के बयान का किया समर्थन – …बंटेंगे तो कटेंगे…। बांग्लादेश में तख्तापलट के बाद देश की सियासत में उत्तर प्रदेश के CM Yogi आदित्यनाथ के लोकप्रिय और वायरल हुए ‘…बंटोगे तो कटोगे…’ और ‘…बटेंगे तो कटेंगे…’ वाले बयान का अब आधिकारिक तौर पर खुले मंच से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) ने भी समर्थन कर दिया है।

हिंदुओं के जातियों में बांटने के कतिपय राजनीतिक दलों की कोशिशों की काट में RSS ने CM Yogi के इस बयान का तर्कपूर्ण समर्थन किया है। CM Yogi के बयान को एकता का सूत्र बताते हुए RSS ने इसे भारतीय समाज में समरसता कायम करने के लिए जरूरी भी बताया है।

RSS के सरकार्यवाह ने एकता के लिए CM Yogi की बात को सराहा

मथुरा में RSS के अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक के क्रम में शनिवार को RSS के सरकार्यवाह दत्रात्रेय होसबाले ने मीडिया ब्रीफिंग में कहा- ‘असंगठित समाज कुचक्रों को बढ़ावा देता है। हिंदू समाज एकता में नहीं रहेगा तो असामाजिक तत्वों में बंटेंगे और जब बटेंगे तो कटेंगे।

…इसलिए एकता जरूरी है। हिंदू समाज की एकता लोक कल्याण के लिए है। वह सबको सुख प्रदान करेगी। हिंदुओं को तोड़ने के लिए कुछ शक्तियां काम कर रही हैं’।

सरकार्यवाह दत्रात्रेय होसबाले ने इसी क्रम में उत्तर प्रदेश CM Yogi आदित्यनाथ के बंटेंगे तो कटेंगे वाले बयान का भी उल्लेख करते हुए उसका खुलकर समर्थन किया और उस संबंधी तर्क भी दिए।

मथुरा में शनिवार को मीडिया ब्रीफिंग करते आरएसएस के सरकार्यवाह दत्रात्रेय होसबाले ।
मथुरा में शनिवार को मीडिया ब्रीफिंग करते आरएसएस के सरकार्यवाह दत्रात्रेय होसबाले ।

होसबाले ने कहा – आगामी विजयादशमी तक देश भर के प्रत्येक गांव में लगेंगी संघ की शाखाएं

अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक में अपने संबोधन में सरकार्यवाह दत्रात्रेय होसबाले ने कहा कि – ‘सामाजिक समरसता सर्वोपरि है। संघ को इसी पर फोकस करना है। खास तौर पर दशहरे तक पूरे देश में इसी एजेंडे पर काम करना है।संघ का लक्ष्य है कि आगामी विजयादशमी तक देश भर के प्रत्येक गांव में संघ की शाखाएं लगें।

…सामाजिक समरसता के साथ शताब्दी वर्ष में घर-घर संघ के सदस्य हों, जातियों में समाज को बांटने से रोकना, राष्ट्रीय मुस्लिम मंच की मदद से मुस्लिम समाज को जोड़ना, राष्ट्र सेविका समिति की मदद से महिलाओं को आगे लाने पर अगले एक साल गंभीरता से संघ के स्वयंसेवक अपने काम में जुटेंगे।

…इसके लिए प्रत्येक जिम्मेदार को संगठनात्म लक्ष्य दिया गया है। इसके अलावा  उत्तर प्रदेश समेत देश के प्रत्येक गांव में शाखाएं लगाई जाएगी’।

Commercial Advertisment

Dhanteras 2026: रांची के बाजारों में होगी 710 करोड़ की धनवर्षा,...

 धनतेरस पर रांची में 710 करोड़ रुपये से अधिक के कारोबार का अनुमान है। ज्वेलरी, ऑटोमोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर में बंपर खरीदारी की तैयारी...

Patna Police Encounter: दो बाइक, चार नकाबपोश और एक दर्जन गोलियां…...

Patna Police Encounter: बिहार की राजधानी पटना में शुक्रवार की सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई। मनेर थाना क्षेत्र के शेरपुर...

JSSC-CGL पर बड़ा फैसला: हाईकोर्ट ने नियुक्ति रद्द करने का सरकारी...

 झारखंड हाईकोर्ट ने JSSC-CGL नियुक्ति रद्द करने की राज्य सरकार की अधिसूचना निरस्त कर दी। फैसले से करीब 1932 से 2000 अभ्यर्थियों की नौकरी...