Giridih: झारखंड में शादियों का सीजन शुरु हो चुका है। शादी के कार्यक्रम से अलग-अलग तरह के मामले सामने आ रहे हैं। ताजा मामला गिरीडीह के बेंगाबाद से सामने आया है, जहां शादी में Mutton को लेकर वर-कन्या पक्ष के बीच भारी मारपीट हो गई। इस मारपीट में एक व्यक्ति का माथा भी फट गया है, किसी के पैर टूट गए और कई घायल भी हुए हैं।
स्थानीय लोगों ने किया मामला शांत
बताया जाता है कि खाना खाने के दौरान बराती और सराती के बीच जमकर हुई मारपीट की घटना से वहां अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। स्थानीय लोगों के सुझ बुझ पर मामला शांत हुआ। हलांकि यह मामला बेंगाबाद थाना नहीं पहुंचा और घायलों को अपने स्तर पर प्राइवेट से इलाज कराया जा रहा है।
मटन परोसने में हुई गड़बड़ी
बता दें कि गेनरो में एक साथ दो लड़कों का तिलकोत्सव समारोह चल रहा था। तिसरी थाना क्षेत्र और बुढ़ई थाना क्षेत्र से बराती पहुंचे हुए थे। तिलकोत्सव समारोह के बाद बारातियों को भोजन के लिए बुलाया गया। सराती पार्टी बराती को भोजन करा रहे थे। मटन परोसने की बारी आई और Mutton परोसने में गड़बड़ी होने पर बारातियों ने इसका विरोध कर दिया और इस सवाल पर दोनों पक्ष के लोग आमने सामने हो गए।
बिना खाए ही लौटे लोग
मार पीट की इस घटाना मे दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। लोगों के पहल पर मामला शांत कराया गया। कुछ लोग खाना खाये कुछ लोग गुस्से में बिना खाना खाये ही वापस लौट गए।
Highlights







