डोनाल्ड ट्रंप को रूसी राष्ट्रपति ने कहा – वह बहादुर नेता

डिजीटल डेस्क : डोनाल्ड ट्रंप को रूसी राष्ट्रपति ने कहा – वह बहादुर नेता। डोनाल्ड ट्रंप को अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में चुने जाने के बाद एक हैरतअंगेज बात सामने आई है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने डोनाल्ड ट्रंप को बधाई दी है। रूसी राष्ट्रपति की ओर से यह बधाई ऐसे समय में आई है जब अमेरिका और रूस के बीच संबंधों में भारी तनाव है।

खासकर यूक्रेन युद्ध को लेकर दोनों के बीच तनातनी कायम है जिसमें अमेरिका ने रूस के खिलाफ यूक्रेन का समर्थन कर रखा है। रूसी राष्ट्रपति ने व्लादिमीर पुतिन ने एक कार्यक्रम में ट्रंप को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि – ‘वह एक बहादुर नेता हैं’।

पुतिन बोले – वह यूक्रेन युद्ध पर ट्रंप से वार्ता को तैयार

यही नहीं, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने इसी क्रम में कुछ अहम बातें कही हैं। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि  वह यूक्रेन युद्ध पर ट्रंप से बात करने के लिए तैयार हैं। यह एक महत्वपूर्ण मुद्दा है और उस पर ध्यान देने की जरूरत है।

बता दें कि रूस-यूक्रेन युद्ध के कारण अमेरिका और रूस के रिश्तों में काफी तनाव पैदा हो चुका है. अमेरिका ने रूस के खिलाफ कई प्रतिबंध लगाए हैं और रूस की आक्रामकता का बड़े मंचो पर कड़ा विरोध भी किया। इन हालातों  में, ट्रंप का रूस के साथ रिश्तों को सुधारने की बात करना एक नया पहलू होगा।

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बधाई देकर संकेत दिया है कि वह इस मुद्दे पर ट्रंप से बातचीत करने के लिए तैयार हैं, लेकिन इसके लिए अमेरिका का रुख जानना महत्वपूर्ण होगा।

डोनाल्ड ट्रंप और  व्लादिमीर पुतिन की फाइल फोटो
डोनाल्ड ट्रंप और व्लादिमीर पुतिन की फाइल फोटो

रूसी राष्ट्रपति ने खुलकर डोनाल्ड ट्रंप के बहादुरी की तारीफ कर चौंकाया…

रूसी राष्ट्रपति पुतिन का मानना है कि ट्रंप की जीत अमेरिका और रूस के बीच संबंधों में सुधार की दिशा में यह एक मौका हो सकता है। इसी क्रम में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सभी चौंकाते हुए अमेरिका में दोबारा राष्ट्रपति के चुनाव में जीते डोनाल्ड ट्रंप की खुलकर तारीफ की।

पुतिन ने ट्रंप की बहादुरी की तारीफ करते हुए ट्रंप पर बीते जुलाई माह में हुए हत्या की कोशिश के बाद उनके द्वारा की गई प्रतिक्रिया को भी सराहा। रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने आगे कहा कि – ‘मैंने ट्रंप के व्यवहार को देखा है। …उन्होंने काफी साहस दिखाया’।

डोनाल्ड ट्रंप और  व्लादिमीर पुतिन की फाइल फोटो
डोनाल्ड ट्रंप और व्लादिमीर पुतिन की फाइल फोटो

पुतिन की ताजा टिप्पणी से पहले रूस ने अमेरिका को बताया था अपना अमित्र देश…

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के परिणाम आने के बाद डोनाल्ड ट्रंप को दुनिया भर के नेताओं ने बधाई दी। लेकिन इसी क्रम में बधाई वाले पूरे घटनाक्रम पर नजर डाली जाए तो शुरू में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बधाई देने में कोई खासा उत्सुकता नहीं दिखाई।

नतीजे घोषित होने से एक दिन पहले से ही ट्रंप को बधाइयां मिलनी शुरू हो गई थीं, लेकिन पुतिन की ओर से न तो कोई बयान आया और न हीं कोई पोस्ट। उसी बीच रूस की ओर से क्रेमलिन ने ट्रंप को बधाई देने की जगह अमित्र देश का नेता बताया था।

क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने कहा था कि – ‘दोनों देशों के बीच संबंध सबसे निम्नतम बिंदु हैं। पेसकोव ने कहा था कि हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि हम उस देश के बारे में बात कर रहे हैं जो एक अमित्र देश है और प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष तौर पर हमारे राज्य के खिलाफ युद्ध में शामिल हैं’।

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img