RLJD के राष्ट्रीय युवा प्रकोष्ठ के नए अध्यक्ष बनाए गए एस सिंह

पटना : राष्ट्रीय लोक जनता दल (RLJD) ने युवा प्रकोष्ठ के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष सिंह उर्फ पप्पू सिंह को नियुक्त किया। बता दें कि पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव माधव आनंद ने पप्पू सिंह को माला पहनकर अभिनंदन किया। इसके साथ में पप्पू सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर 27 कमेटी की सूची जारी किया। जिसमें मिथिलेश कुमार कुशवाहा को संगठन के उपाध्यक्ष बनाया गया। वहीं रोहित रंजन और धीरज शर्मा को उपाध्यक्ष बनाया गया। साथ ही महासचिव अमित किशोर को बनाया गया है।

वहीं पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव माधव आनंद में कहा कि युवाओं से संगठन बुलंद होती है। उन्होंने कहा कि बिहार में जाति आधारित गणना का जो रिपोर्ट आई है। उसको लेकर भी बिहार सरकार को 11 अक्टूबर और 14 अक्टूबर को भेजने के लिए रणनीति बनाए और सभी लोगों को टास्क दिया।

विवेक रंजन की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Share with family and friends: