मंत्री की भी नहीं सुनते अधिकारी, छड़वा डैम से जलापूर्ति का नहीं बनाया प्लान-विधायक मनीष जायसवाल

Hazaribagh– सांसद जयंत सिन्हा की अध्यक्षता में हजारीबाग समाहरणालय सभागार में जिला विकास समन्वय एवं मूल्यांकन समिति (दिशा) की बैठक में वर्चुअल माध्यम से जुड़ते हुए विधायक मनीष जायसवाल ने क्षेत्र की कई ज्वलंत विषयों को रखा.

विधायक मनीष जायसवाल ने कहा कि हजारीबाग में बिजली आपूर्ति का गंभीर संकट बना हुआ है.  15-15 घंटे बिजली बाधित रहती है. 25 केवीए के ट्रांसफार्मर को पूरी तरह बंद कर दिया गया है. इसके साथ ही कई ट्रांसफार्मर खराब पड़े हैं. पूरे इलाके में हाहाकार की स्थिति बनी हुई है.

बैठक में कटकमसांडी और कटकमदाग प्रखंड क्षेत्र के करीब 15 से 20 पंचायतों में छड़वा डैम से पानी की आपूर्ति करने की मांग भी उठी. विधायक मनीष जायसवाल ने बताया कि खुदपेयजल एवं स्वच्छता मंत्री ने अधिकारियों को छड़वा डैम से जलापूर्ति का प्लान बनाने का निर्देश दिया था, लेकिन अधिकारियों द्वारा मंत्री की बात भी नहीं सुनी गई और  अंडर ग्राउंड वाटर के जरिए पानी पहुंचाने की योजना बनाई गई. अंडरग्राउंड वाटर सप्लाई के कारण क्षेत्र में यूरिक एसिड के मामलों में बढ़ोतरी हो रही है.

मनीष जायसवाल ने सदर प्रखंड क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना की धीमी रफ्तार पर भी सवाल उठाया.  इसके साथ ही सदर प्रखंड के ही आमनारी पथ का टेंडर तीन वर्ष पहले जारी होने के बावजूद काम नहीं शुरु होने का मामला भी उठा.

विधायक मनीष जायसवाल ने कटकमसांडी प्रखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत आराभुसाई में टैक्स भवन बनकर तैयार होने के बावजूद किसानों को कटकमसांडी पैक्स जाने का मामला भी उठाते हुुए कहा कि  इसके कारण किसानों को लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ रही है, इसके कारण उनके समय की बर्वादी हो रही है किसानों के हित को ध्यान में रखते हुए तत्काल  आराभुसाई पैक्स को चालू किया जाय

रिपोर्ट- आशिष सिन्हा

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!