भव्य रूप से हुआ केसरिया महोत्सव का उद्घाटन

मोतिहारी : मोतिहारी में केसरिया महोत्सव का भव्य रूप से उद्धाटन किया गया। प्रथम दिन महोत्सव का उद्घाटन मद्य निषेध उत्पाद एवं निबंधन विभाग बिहार सरकार मंत्री सुनील कुमार, कानून मंत्री डॉ. समीम अहमद, पर्यटन मंत्री जितेंद्र कुमार राय और स्थानीय विधायक शालीनी मिश्रा सहित अन्य ने संयुक्त रूप से द्वीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन समारोह पूर्वक किया। वहीं इस अवसर पर स्थानीय विधायक शालीनी मिश्रा ने आगंतुक अतिथियों को अंग वस्त्र व मोमेंटो देकर सम्मानित किया।

वहीं इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सह मध निषेध मंत्री सुनील कुमार केसरिया महोत्सव के आयोजन हेतु स्थानीय विधायक शालिनी मिश्रा एवं प्रसासन को साधुवाद दिया। प्रभारी मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रयटन को बढ़ावा देने के लिए मिशन मोड में काम कर रहे हैं। केसरिया बौद्ध स्तूप के उत्थान की बात के साथ साथ केसररिया का विकास मूद्दा पर चर्चा सन् 1985 मे स्थानीय विधायक शालीनी मिश्रा के पिता व पूर्व सांसद स्व. कमला मिश्र मधूकर ने लोकसभा में उठाई थी।

वहीं उन्होंने कहा कि केसरिया ही नहीं सभी पर्यटन स्थल के विकास के विषय मे उस जोर शोर से काम हो रहा है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी का सोंच है कि केसरिया मे ज्यादा से ज्यादा टूरिज्म मैनेजमेंट के लिए बेहतर कार्य किया जाएगा। जिससे अर्थव्यवस्था में परिवर्तन और सुधार होगा।साथ ही केसरिया का भी विकास होगा।और इसके लिय जो बन पड़ेगा सरकार यहां करेगी। वहीं पावन भूमि केसरिया स्थित बौद्ध स्तूप को विश्व स्तर पर पहचान दिलाने का हर संभव प्रयास किया जाएगा।

वहीं प्रभारी मंत्री ने केशरनाथ महादेव मंदिर एवं मजार का उल्लेख करते हुए कहा कि इस धरती पर आकर मय अपना सौभाग्य समझ रहा हूं। वहीं उन्होंने कहा कि केसरिया मे क्रिकेटरो के लिए स्टेडियम, बस स्टैंड और सब्जी मंडी सहित अन्य विकास के कार्यो को कराने के लिए वे बिहार सरकार तक इसकी प्रस्ताव रखने की बात कही। इस अवसर पर कार्यक्रम को पर्यटन मंत्री जितेंद्र कुमार राय ने संबोधित करते हुए कहा कि केसरिया महोत्सव अपने पूरी भव्यता के साथ प्रति वर्ष मनाया जाएगा। वहीं विधी मंत्री डॉ. शमीम अहमद ने महोत्सव के आयोजन के विधायक शालिनी मिश्रा को धन्यवाद दिया।

जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल एंव पुलिस कप्तान कान्तेश कुमार मिश्रा कार्यक्रम को अपने अल्फाजो से संबोधित करते हुए कहा कि केसरिया एक ऐतिहासिक जगह है और इसकी कहानी काफी पुरानी है। वहीं इस कार्यक्रम को सफल बनाने मे कदम से कदम मिलाकर चकिया एसडीओ शंभूशरण पांडेय, डीएसपी सत्येन्द्र कुमार सिंह, डीपीआरओ गुप्तेश्वर कुमार, एडीएम सह सीओ प्रवीण कुमार सिन्हा और वीडियो मनीष कुमार सिंह सफल बनाने मे सहयोग किया। वहीं थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह के नेत्तृत्व में जिला से विषेश पुलिस प्रशासन को हर चप्पे-चप्पे पर नियुक्त की गई है।

राजीव रंजन की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Saffrn

Trending News

Hazaribagh की जघन्य घटना पर राष्ट्रीय महिला आयोग जांच के लिए...

Hazaribagh: नाबालिग बच्ची की संदिग्ध मौत के मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग ने स्वतंत्र संज्ञान लेते हुए कलारूप अपनाया है आयोग की अध्यक्ष विजया...

इंडिया स्किल्स में Bihar का शानदार प्रदर्शन, 3 गोल्ड समेत 8...

Patna: इंडिया स्किल्स 2025-26 नेशनल प्रतियोगिता के समापन समारोह का आयोजन इंडिया एक्सपो मार्ट, नोएडा में किया गया। जिसमें बिहार सरकार के युवा, रोजगार...

टैक्स कलेक्शन में रिकार्ड उछाल, बिहार का राजस्व 43,324 करोड़ पहुंचा

Patna: वाणिज्य कर विभाग के मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने गुरुवार को कहा कि विभाग ने वित्त वर्ष 2025-26 में जीएसटी, वैट और अन्य...

बिहार का Makhana बन चुका है ब्रांड, अब विदेशों में भी...

Patna: वित्तीय वर्ष 2025-26 में बिहार का मखाना राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक मजबूत ब्रांड के रूप में उभरा है। यह वह समय...

Bihar में बाढ़ सुरक्षा पर बड़ा फैसला, 384 योजनाओं के लिए...

Patna: Bihar राज्य बाढ़ नियंत्रण पर्षद की 66वीं बैठक में बाढ़ वर्ष 2026 के पूर्व पूर्ण कराए जाने वाली कुल 384 अद्द बाढ़ सुरक्षात्मक...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img