Bokaro– मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भारतीय इस्पात प्राधिकरण (SAIL) से बोकारो को एजुकेशनल हब बनाने में सहयोग का आग्रह करते हुए पुराने स्कूलों की आधारभूत संरचनाओं को राज्य सरकार को हस्तांतरित करने को कहा है, ताकि राज्य सरकार इस दिशा में आवश्यक कदम उठा सके. इसके साथ ही एक करोड़ तक की निविदा में स्थानीय विस्थापितों को प्राथमिकता देने की बात कही है.
दरअसल भारतीय इस्पात प्राधिकरण (स्टील अथॉरिटी ऑफ इण्डिया लिमिटेड, SAIL की चेयरमैन सोमा मण्डल ने आज मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की थी, दोनों के बीच बातचीत में यह मुद्दा उठा और मुख्यमंत्री ने कोल इंडिया की तर्ज पर सेल से भी एक करोड़ तक की निविदा में स्थानीय विस्थापितों को प्राथमिकता देने को कहा.
सेल की चेयरपर्सन सोमा मण्डल ने भी इस दिशा में सकारात्मक पहल करने का आश्वासन दिया है. इस अवसर पर मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का, मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे, उद्योग सचिव पूजा सिंघल भी उपस्थित रहें
रिपोर्ट- मदन







