बोकारो को एजुकेशन हब बनाने में सहयोग करे सेल, विस्थापितों को दे एक करोड़ रुपये तक की निविदा- हेमंत सोरेन

Bokaro– मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भारतीय इस्पात प्राधिकरण (SAIL) से बोकारो को एजुकेशनल हब बनाने में सहयोग का  आग्रह करते हुए पुराने स्कूलों की आधारभूत संरचनाओं को राज्य सरकार को हस्तांतरित करने को कहा है, ताकि  राज्य सरकार इस दिशा में आवश्यक कदम उठा सके. इसके साथ ही एक करोड़ तक की निविदा में स्थानीय विस्थापितों को प्राथमिकता देने की बात कही है.

दरअसल भारतीय इस्पात प्राधिकरण (स्टील अथॉरिटी ऑफ इण्डिया लिमिटेड, SAIL की चेयरमैन सोमा मण्डल ने आज  मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की थी, दोनों के बीच बातचीत में यह मुद्दा उठा और मुख्यमंत्री ने कोल इंडिया की तर्ज पर सेल से भी एक करोड़ तक की निविदा में स्थानीय विस्थापितों को प्राथमिकता देने को कहा.

सेल की चेयरपर्सन सोमा मण्डल ने भी इस दिशा में सकारात्मक पहल करने का आश्वासन दिया है. इस अवसर पर मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का, मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे, उद्योग सचिव पूजा सिंघल भी उपस्थित रहें

रिपोर्ट-  मदन

Bihar Education Minister: पटना में प्रतियोगिता के विजेताओं का सम्मान, शिक्षा...

Bihar Education Minister, पटना: बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने विद्यार्थियों से कड़ी मेहनत करने, अपने सपनों को पूरा करने और जीवन में...

Madhubani Diamond Seizure: मधुबनी में SSB की बड़ी कार्रवाई! ट्रॉली बैग...

Madhubani Diamond Seizure, मधुबनी: बिहार के मधुबनी जिले में भारत-नेपाल सीमा पर सशस्त्र सीमा बल (SSB) के जवानों ने जांच के दौरान 163 हीरे...

Rupi Soren Condolence: मां रूपी सोरेन को श्रद्धांजलि देने नेमरा पहुंचे...

Rupi Soren Condolence: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माता स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर शोक व्यक्त करने के लिए उनके पैतृक गांव नेमरा स्थित...