प्रेस वार्ता में बोले सम्राट चौधरी, बिहार के विकास को लेकर प्रधानमंत्री गंभीर,बैठक में की बिहार के विकास की समीक्षा

प्रेस वार्ता में बोले सम्राट चौधरी, बिहार के विकास को लेकर प्रधानमंत्री गंभीर,बैठक में की बिहार के विकास की समीक्षा

पटना : उपमुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में एक बड़ी बैठक आयोजित की गई, जिसमें देश और बिहार के विकास कार्यों की समीक्षा की गई।

सड़क और रेल की कई परियोजनाए चालू हैं।

उन्होंने बताया कि बिहार में इस समय लगभग 7.5 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं पर कार्य चल रहा है, जिसमें सड़कों से लेकर रेलवे लाइनों तक कई महत्वपूर्ण विकास योजनाएँ शामिल हैं।

पीएम मोदी बैठक में कार्य प्रगति की समीक्षा करते हैं।

श्री चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने स्वयं प्रगति यात्रा कर विकास कार्यों का निरीक्षण किया, जिससे यह स्पष्ट होता है कि केंद्र सरकार बिहार के विकास को लेकर पूरी तरह गंभीर है।

उन्होंने जानकारी दी कि बिहार में कुल 124 विकासात्मक आयोजनों और परियोजनाओं पर कार्य जारी है और राज्य को लगातार आगे बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है।

केन्द्र सरकार बिहार की योजनाओं की खुद करती है निगरानी।

उपमुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि देश के सभी राज्यों में पूर्ण रूप से विकास कार्य चल रहे हैं और केंद्र सरकार से बिहार को लगातार कई योजनाएँ और आयोजन मिल रहे हैं, जिससे राज्य के समग्र विकास को गति मिल रही है।

ये भी पढे :  मुखिया से लेकर मजिस्ट्रेट तक, 8 भ्रष्ट अधिकारियों की 4.14 करोड़ की संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया तेज

अंशु झा की रिपोर्ट

 

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img