Commercial Advertisment

सम्राट ने कहा- PM ने बिहार जैसे गरीब राज्य को किया भरपूर सहयोग, गायब हैं ट्विटर बबुआ

पटना : बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सह उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, मंत्री रेणु देवी और एमएलसी डॉ, संजय मयूख ने आज पार्टी प्रदेश कार्यालय में केंद्रीय आम बजट को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। सम्राट चौधरी ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार जैसे गरीब राज्य को भरपूर रूप से सहयोग किया है। देश में जब-जब एनडीए की सरकार बनी विशेष सहायता बिहार को मिली है।

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बाढ़ से निजात के लिए साढ़े 11 हजार करोड़ रुपए दिए गए। तीन एक्सप्रेस वे बनेंगे, ये बिहार के लिए मील का पत्थर साबित होंगे। नेपाल की सहमति से हाइ लेवल का डैम बनाया जाएगा। सम्राट चौधरी ने कहा कि कई एयरपोर्ट और हॉस्पिटल हैं जिनको बनाया जाएगा। राज्य सरकार भी निर्माण में सहयोग करेगी। आठ नए मेडिकल कॉलेज को केंद्र सरकार सपोर्ट करेगी। कांग्रेस ने अगर विकास में सहयोग की होती तो दूसरों को आगे बढ़ने की नौबत नहीं आती। तीन लाख घरों का निर्माण होगा। 10 लाख करोड़ इंफ्रास्ट्रक्चर में खर्च होगा।

सम्राट ने तेजस्वी पर किया तीखा हमला

डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव पर तीखा हमला किया। राजद ट्विटर बबुआ के माध्यम से जवाब देती है। विधानसभा सत्र चल रहा और राजद के युवराज सदन से गायब हैं। राजद की सरकार में पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने केंद्र की ओर से मिले चार हजार करोड़ खर्च नहीं कर पाई। आज एग्जाम में भ्रष्टाचार पर नया कानून लाया गया। लेकिन राजद को इससे कोई मतलब नहीं। राजद विकास विरोधी, किसान विरोधी और छात्र विरोधी है।

यह भी पढ़े : केंद्रीय बजट की सम्राट ने की तारीफ, कहा- भारत के खजाने को बिहार की तरफ खोलने का किया गया काम

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अविनाश सिंह की रिपोर्ट

National Junior Kabaddi Championship: आखिरी रेड में पलटा पूरा खेल! दिल्ली...

National Junior Kabaddi Championship, पटना: पाटलिपुत्र खेल परिसर के इंडोर हॉल में आयोजित 52वीं राष्ट्रीय जूनियर बालक कबड्डी चैंपियनशिप के दूसरे दिन सोमवार को...

Patna Fake Bisleri Water Raid: पटना में पानी के नाम पर...

Patna Fake Bisleri Water Raid: राजधानी में पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर के नाम पर कथित अनियमितताओं और मानकहीन पानी की बिक्री के खिलाफ खाद्य संरक्षा...

Muzaffarpur PNG Gas Pipeline Blast: गोबरसही-डुमरी में कैसे हुआ भीषण गैस...

Muzaffarpur PNG Gas Pipeline Blast: बिहार के मुजफ्फरपुर में सोमवार दोपहर PNG गैस पाइपलाइन में रिसाव के बाद जोरदार विस्फोट हो गया। सदर थाना...