Advertisment

केंद्रीय बजट की सम्राट ने की तारीफ, कहा- भारत के खजाने को बिहार की तरफ खोलने का किया गया काम

पटना : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने केंद्रीय बजट का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि इस बजट में बिहार को सभी क्षेत्रों में कुछ न कुछ दिया गया है। उन्होने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताते हुए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि इस बजट में एक तरह से भारत के खजाने को बिहार की तरफ खोलने का काम किया गया है। उन्होंने इसके लिए केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को भी धन्यवाद देते हुए कहा कि यह बजट बिहार को विकसित बनाने की पटकथा लिखेगा।

उपमुख्यमंत्री चौधरी ने कहा कि इस बजट में तीन एक्सप्रेस-वे, पावर प्लांट, एयरपोर्ट और मेडिकल कॉलेज भी खुलेंगे, गया-नालंदा में कॉरिडोर बनेगा। उन्होंने कहा कि बिहार में 26 हजार करोड़ से सड़कों का जाल बिछाया जाएगा। पावर प्रोजेक्ट्स के लिए 21,400 करोड़ आवंटित किए गए हैं। बिहार को बाढ़ आपदा के लिए केंद्र से 11,500 करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि गया जिले में इंडस्ट्रियल रीजन बनाया जाएगा। पटना से पूर्णिया और बक्सर से भागलपुर के बीच एक्सप्रेस-वे बनाए जाएंगे। राज्य में नए मेडिकल कॉलेज भी बनाए जाएंगे। बिहार में अब सड़क, बिजली और रेलमार्ग का जाल बिछाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस बजट से बिहार के विकास की गति में तेजी आएगी तथा बिहार के सभी क्षेत्रों को विकसित बनाने में मदद मिलेगी।

सम्राट चौधरी ने जोर देकर कहा कि बिहार का कोई भी क्षेत्र हो, बाढ़ की समस्या हो, एयरपोर्ट की समस्या हो, बिजली की बात हो, धार्मिक स्थलों के विकास की बात हो, पर्यटकों की संख्या बढ़ाने की बात हो, सभी क्षेत्र में कुछ न कुछ दिया गया है। उन्होंने कहा कि इससे बिहार का सर्वागीण विकास होगा।

यह भी पढ़े : कॉरपोरेट आधारित बजट में बिहार के साथ छलावा – अखिलेश सिंह

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

विवेक रंजन की रिपोर्ट

Jharkhand Transfer Posting: वाणिज्य-कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 7 अधिकारी बने...

Jharkhand Transfer Posting: झारखंड सरकार के कमर्शियल टैक्स डिपार्टमेंट ने स्टेट टैक्स सर्विस के अधिकारियों के बड़े पैमाने पर प्रमोशन और पोस्टिंग के बारे में...

Jharkhand Voter Registration 2026: 5 अगस्त से कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में...

Jharkhand Voter Registration 2026: झारखंड में 'स्पेशल इंटेंसिव रिविज़न' (SIR) अभियान के तहत 5 अगस्त को वोटर लिस्ट का ड्राफ़्ट जारी होने के बाद,...

Shibu Soren First Death Anniversary: बेंगलुरु से लौटे CM हेमंत सोरेन,...

Shibu Soren First Death Anniversary: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और 'दिशोम गुरु' शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि 4 अगस्त को उनके पैतृक गांव नेमरा...