Sand Artist Ashok – बालू पर ‘बोलती’ द्रौपदी मुर्मू की तस्वीर

 Chapra-  रेत से तस्वीर बना बना कर पूरे देश में अपनी पहचान स्थापित कर चुके अशोक कुमार ( Sand Artist Ashok kumar) ने इस बार नव निर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की तस्वीर को सजीव कर दिया है.  

सैंड आर्टिस्ट अशोक अपने बालू से बनी कलाकृतियों के लिए जाने जाते हैं.

Ashok kumar 22Scope News

लेकिन इस उन्होंने देश के 15वें नव निर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की छवि बना कर सुर्खियां बटोरी है.

ज्योंही इसकी खबर लोगों को लगी, लोग द्रौपदी मुर्मू की तस्वीर को देखने के लिए उमड़ पड़े.

दूर दूर से लोग बालू से बनी इस कलाकृति को देखने के लिए आ रहे हैं.

नेवाजी टोला, धर्मशाला, छपरा के रहने वाले बबन महतो के पुत्र अशोक कुमार आज किसी परिचय के मुहंताज नहीं है.

बचपन में बालू के रेत पर खेलते-खेलते अशोक ने इसमें महारत हासिल की थी.

द्रौपदी मुर्मू की तस्वीर बनाने वाले अशोक कुमार सफल गोताखोर भी हैं

यहां बता दें कि अशोक एक सफल गोताखोर भी हैं.

अशोक ने अब तक करीबन चार सौ लोगों को डुबने से बचाया है.

पूरे सारण में जब भी कहीं से किसी को डूबने की खबर आती है,  मदद की जरुरत होती, अशोक दौड़ पड़ते हैं.  

अशोक अपने सामाजिक दायित्वों के निर्वहन में कभी पीछे नहीं रहते,

यही कारण है कि वह देश दुनिया में चल रही राजनीतिक सामाजिक घटनाओं और

हालात पर अपनी प्रतिक्रिया देने में पीछे नहीं रहते,

लेकिन इसका तरीका होता रेत पर उनके द्वारा उकेरी गयी तस्वीर.

रेत पर घटनाओं को उकरे कर वह अपनी अभिव्यक्ति को सामने लाते हैं.

पीएम मोदी और शाह ने द्रौपदी मुर्मू को घर जाकर दी बधाई

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img