पटना:नालंदा के हरनौत में लोहिया स्वच्छ बिहार मिशन के तहत स्वच्छता ग्राही की नियुक्ति की गई। दरअसल मुकेश कुमार और विकास कुमार नामक दो अभ्यर्थियों ने हरनौत प्रखंड के कोलावां पंचायत में स्वच्छता ग्राही पद पर अपना दावा पेश किया था। इनकी नियुक्ति के लिए बीते 18 दिसंबर को आम सभा की गई और वरीयता के आधार पर मुकेश कुमार के पहले स्थान पर रहने के बावजूद किसी विवाद की वजह से मुखिया प्रतिनिधि एवं ग्राम सचिव ने बहाली प्रक्रिया रद्द कर दी थी। दुबारा प्रक्रिया पूरी करते हुए मंगलवार को इनकी बहाली की गई।
मामले में मुखिया हिना कैसर और पंचायत सचिव विजय पासवान ने बताया कि नियमावली के तहत नियुक्ति प्रक्रिया प्रारंभी की गई और आवेदक मुकेश कुमार के ऊपर थाना में मामला दर्ज होने के कारण उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया गया। इसके बाद दुसरे अभ्यर्थी विकास कुमार को स्वच्छता ग्राही के रूप में नियुक्त किया गया। मामले में प्रथम वरीयता प्राप्त अभ्यर्थी ने कहा कि न्याय संगत बहाली नहीं की गई है और मुझे जानबूझ कर अयोग्य घोषित किया गया है। इस बहाली प्रक्रिया के विरुद्ध हम न्यायालय जायेंगे।
https://www.youtube.com/@22scopestate/videos
यह भी पढ़ें- New Year होगा नौकरी वाला वर्ष, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा…
नालंदा से राकेश कुमार की रिपोर्ट
Nalanda Nalanda Nalanda
Nalanda
Highlights







