New Year होगा नौकरी वाला वर्ष, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा…

नए साल में किया जाएगा 800 नए अस्पतालों का उद्घाटन। नया साल 2025 स्वास्थ्य विभाग में नौकरी वाला साल होगा: मंगल पांडेय

पटना: विकास भवन स्थित, स्वास्थ्य विभाग के सभागार में स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि नया साल 2025 स्वास्थ्य विभाग में नौकरी वाला साल होगा। स्वास्थ्य विभाग में बड़ी संख्या में नौकरियों होंगी। उन्होंने कहा कि नए साल में पीएमसीएच में बन रहे नए भवन के पहले फेज का उद्घाटन होगा। इसके साथ साथ नए साल में राज्य में 800 नए अस्पतालों का भी उद्घाटन किया जाएगा। नए साल में नई स्वास्थ्य सुविधाओं को जनता तक सुलभ तरीके से पहुंचने का लक्ष्य रखा गया है।

मंगल पांडेय ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार, संचालित योजनाओं की प्रगति और भविष्य की प्राथमिकताओं पर गहन चर्चा की गई। समयबद्ध तरीके से लक्ष्यों को पूरा करने का निर्देश दिया और कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को प्रत्येक नागरिक तक सुगमता से पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है। सर्वाइकल कैंसर टीकाकरण के लक्ष्य को समय पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया।

2 53 scaled 22Scope Newsविक्रम, मोहनिया और महेशकोट में ट्रामा सेंटर को बनाने की प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा करने पर भी जोर दिया गया। स्वास्थ्य केंद्रों की सुरक्षा के मानकों को बढ़ाने के लिए सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर बेहतर क्वालिटी के कैमरा लगाए जाएंगे। इस बैठक में राज्य में चल रही स्वास्थ्य योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की गई।

मंगल पांडेय ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को नए साल की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप सभी समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ काम करें। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मार्गदर्शन में बिहार सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को विश्वस्तरीय बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। बैठक में विकास आयुक्त सह स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, स्वास्थ्य विभाग के सचिव संजय सिंह, राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेशक सहर्ष भगत, बीएमएसआईसीएल के प्रबंध निदेशक धर्मेंद्र कुमार, अपर सचिव आदित्य प्रकाश, बिहार एड्स कंट्रोल सोसायटी के परियोजना निदेशक प्रतिभा रानी, बिहार राज सुरक्षा समिति के सीईओ शशांक शेखर सिन्हा, स्वास्थ्य मंत्री के आप्त सचिव अमिताभ सिंह के साथ स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    Department के कामों में रखें पारदर्शिता, उत्थान और अधिकारों की रक्षा को दें प्राथमिकता- जनक राम

New Year New Year New Year New Year

New Year

PM Surya Ghar Yojana Bihar: छत पर सोलर पैनल लगवाकर उमा...

PM Surya Ghar Yojana Bihar: घर की छत पर सोलर पैनल लगवाकर बिजली बिल में बचत करना अब कई परिवारों के लिए उपयोगी विकल्प...

Muzaffarpur Liquor Seizure: चिमनी भट्ठे के तहखाने में शराब का भंडार!...

Muzaffarpur Liquor Seizure: बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब की बरामदगी के मामले सामने आ रहे हैं। मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: महानवमी पर तारापुर के 11 दुर्गा मंदिरों...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी के अवसर पर मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों...