पटना : बीएसपी सांसद पर भाजपा सांसद के द्वारा दिए गए आम मर्यादित बयान के बाद बिहार सरकार के मंत्री संजय झा ने कड़ी नाराजगी जतायी है। उन्होंने कहा कि देश में जो माहौल बनाया जा रहा है वह बिल्कुल गलत है। मैं इस बयान का घोर निंदा करता हूं। जदयू के प्रदेश कार्यालय में मीडिया से बातचीत की। उन्होंने तेजस्वी यादव सहित कई लोगों को अदालत का संबंध दिए जाने पर कहा कि अभी हमें पूरी जानकारी नहीं है। जानकारी लेने के बाद ही पार्टी का जो ऑफिशल स्टेटमेंट होगा उस पर बयान दिया जाएगा।
भोपाल में रैली रद्द किए जाने पर उन्होंने कहा कि यह बात सही है कि भोपाल में रैली का तय हुआ था। लेकिन अभी जानकारी मिली है कि वहां चुनाव के कारण रैली डाल दिया गया है। लेकिन आने वाले समय में जब अगला को-आर्डिनेशन कमेटी की मीटिंग हुई उसमें फैसला हो जाएगा कि आने वाले दिनों में रैली कहां और किस डेट में होगी। जहां चुनाव नहीं है वहां पर रैली हो यह ज्यादा अच्छा होगा। अगले को-ऑर्डिनेशन कमेटी में इसका रास्ता निकल जाएगा। जल्द ही मीटिंग तय हो जाएगा।
पटना में रैली किये जाने पर संजय झा ने कहा कि आने वाले समय में हो सकता है लेकिन यह अभी तय नहीं है। सीट सेटिंग पर उन्होंने कहा कि यही बातचीत हुई थी कि जल्द ही सेट सेटिंग कर लेना है।जो प्रदेश स्तर पर कमेटी बनी है वह प्रदेश कमेटी सीट सेयरिंग तय कर लेगी। नीतीश कुमार ने सुझाव दिया था कि जल्द ही सेट सेटिंग तय कर लिए और अक्टूबर में प्रचार शुरू कर दिया जाए। मुख्यमंत्री ने यही सुझाव दिया था और मुंबई की मीटिंग में भी और बैंगलोर की मीटिंग में भी। राज्य स्तर पर सीट तय हो जाए तय यही हुआ है कि प्रदेश स्तर पर सीट शेयरिंग हो जाएगा।
उन्होंने कहा कि हम लोग यही चाह रहे थे कि अक्टूबर तक सीट शेयरिंग हो जाए। सभी लोग कोआर्डिनेशन कमेटी में अपना-अपना सुझाव देते हैं। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के संयोजक वाली बात कभी हुई नहीं। बीएसपी के सांसद पर भाजपा के सांसद के द्वारा अमर्यादित टिप्पणी पर उन्होंने कहा कि देश में जो माहौल बनाया जा रहा है यह बिल्कुल गलत है। सीधे तौर पर इस ब्यान का हम लोग घोर निंदा करते हैं।
विवेक रंजन की रिपोर्ट







