संजय सरावगी ने कहा- राम जन्मोत्सव पर केंद्र सरकार ने देशवासियों को पेट्रोल और डीजल में एक्साइज ड्यूटी हटाकर दिया बड़ा तोहफा

पटना : बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव रामनवमी पर्व को लेकर प्रदेशवासियों और देशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। इस रामनवमी पर्व के पावन मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी पटना के प्रसिद्ध महावीर मंदिर भी पहुंचे और आशीर्वाद प्राप्त किया। ‎‎भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रामनवमी के मौके पर महावीर मंदिर में पवनसुत हनुमान जी के दर्शन-पूजन कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति एवं सर्वांगीण विकास के लिए प्रभु से प्रार्थना की।

भगवान श्रीराम एवं हनुमान जी की कृपा सभी पर बनी रहे – BJP प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी

प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि भगवान श्रीराम एवं हनुमान जी की कृपा सभी पर बनी रहे और हमारा प्रदेश एवं देश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर होता रहे, यही कामना है। ‎उन्होंने कहा कि प्रभु श्रीराम मर्यादा, धर्म और सत्य के प्रतीक हैं। भगवान श्रीराम का जीवन हमें सत्य, त्याग, कर्तव्य और आदर्शों के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। इस पावन अवसर पर प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि वे आपके जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और सफलता का संचार करें। भगवान श्रीराम का आदर्श चरित्र हमें जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।

Sanjay Sragawi 1 1 22Scope News

सरावगी ने कहा- इस पावन पर्व के मौके पर केंद्र सरकार ने देशवासियों को बड़ा तोहफा भी दिया है

संजय सरावगी ने कहा कि इस पावन पर्व के मौके पर केंद्र सरकार ने देशवासियों को बड़ा तोहफा भी दिया है। केंद्र सरकार ने पश्चिम एशिया में संकट के बीच पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी को 13 रुपए से घटाकर तीन रुपए प्रति लीटर कर दिया है और डीजल पर 10 रुपए की ड्यूटी को पूरी तरह समाप्त कर दिया है।

Sanjay Sragawi 2 22Scope News

इस फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि रामजन्मोत्सव पर केंद्र के इस फैसले से आम जनता को सीधी राहत मिलेगी – संजय सरावगी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने इस फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि रामजन्मोत्सव पर केंद्र सरकार के इस फैसले से आम जनता को सीधी राहत मिलेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा लिया गया यह निर्णय जनहित के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। ‎इस चुनौतीपूर्ण परिस्थिति में केंद्र सरकार का यह दृढ़ और निर्णायक नेतृत्व हर संकट में देश को मजबूती प्रदान करता है।

Sanjay Sragawi 3 22Scope News

यह भी पढ़े : बिहार में रामनवमी की धूम, पटना की मंदिरों में जबरदस्त भीड़, नितिन पहुंचे महावीर मंदिर

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img