शस्त्र पूजन में एक साथ मंच पर दिखे सरयू और रघुवर दास

जमशेदपुर : विजयादशमी पर शस्त्रों की पूजा होती है. नागपुर स्थित आरएसएस मुख्यालय में

भी शस्त्र पूजन किया गया. वहीं जमशेदपुर में भी आरएसएस द्वारा शस्त्र पूजन किया गया.

इस कार्यक्रम के आकर्षण का केंद्र जमशेदपुर पूर्वी के विधायक और भाजपा के बागी सरयू राय,

अमरप्रीत सिंह काले और रघुवर दास रहे. लेकिन दोनों नेताओं ने एक-दूसरे से बातें करते हुए नहीं दिखे.

मौके पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, अमरप्रीत सिंह काले सहित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ,

विश्व हिंदू परिषद और भाजपा के कई दिग्गज नेता मौजूद रहे.

बता दें कि सरयू राय और रघुवर दास दोनों आरएसएस के कार्यकर्ता हैं.

लेकिन दोनों एक-दूसरे के विरोधी हैं. लेकिन संघ के कार्यक्रमों में सभी एक मंच पर जुटते हैं.

सरयू और रघुवर दास – पथ परिचन और शस्त्र पूजन कार्यक्रम का आयोजन

आरएसएस जमशेदपुर महानगर की ओर से आयोजित पथ परिचन और शस्त्र पूजन

कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा के राष्ट्रीय

उपाध्यक्ष रघुवर दास, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा भाजपा के बागी जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय,

अमरप्रीत सिंह काले सहित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, विश्व हिंदू परिषद और भाजपा के दिग्गजों ने हिस्सा लिया.

सरयू और रघुवर दास – निर्दलीय चुनाव लड़ सरयू ने रघुवर को हराया

इस कार्यक्रम के आकर्षण का केंद्र जमशेदपुर पूर्वी के विधायक और भाजपा के बागी सरयू राय,

अमरप्रीत सिंह काले रहे. दोनों आरएसएस के कार्यकर्ता हैं,

मगर पिछले चुनाव में भाजपा से बगावत कर सरयू राय ने निर्दलीय चुनाव लड़ा और

सीएम रघुवर दास के विधानसभा जमशेदपुर पूर्वी से उन्हें हराकर सत्ता से दूर कर दिया. सरयू राय के बागी तेवर के कारण उनके साथ पूर्व प्रदेश प्रवक्ता रहे अमरप्रीत सिंह काले को भी पार्टी ने बाहर का रास्ता दिखा दिया था, तब से दोनों कद्दावर नेताओं ने भाजपा से दूरी बना ली, मगर संघ के कार्यक्रमों में सभी एकमंच पर जुटते हैं.

मंच पर अलग-अलग दिख रघुवर दास

हालांकि यहां भी सरयू राय काले और अर्जुन मुंडा गुप्तगू करते नजर आए, मगर रघुवर दास अलग-अलग दिखे. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जमशेदपुर प्रमुख रविंद्र सिंह ने कहा कि आज के दिन स्वयंसेवक देश निर्माण का संकल्प ले रहे हैं. शस्त्र पूजन कर कार्यकर्ता देश सेवा का संकल्प लेकर अपने अभियान में जुट जाएंगे.

यह पथ परिचन पांच किमी का निकला जिसमें सभी आरएसएस कार्यकर्ताओं ने हाथों में शस्त्र लेकर पैदल यात्रा की. विजयादशमी के मौके पर शस्त्र पूजन और पथ परिचन कर कार्यकर्ताओं ने देश हित में संकल्प लिया.

देश हित के लिया संकल्प

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का स्थापना दिवस जमशेदपुर में पूरे उत्साह से मनाया जा रहा है. बता दें कि विजयादशमी के ही दिन सन 1925 में की स्थापना हुई थी. तब से लेकर आज तक आरएसएस की ओर से विजयादशमी के मौके पर शस्त्र पूजन और पथ परिचन कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं. इसके माध्यम से आरएसएस कार्यकर्ता देश हित में कार्य करने का संकल्प लेते हैं.

रिपोर्ट: लाला जब़ी

Giridih Accident: गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने कई वाहनों...

गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने ऑटो समेत कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत और करीब 12...

Deoghar Murder Case: दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के युवक...

 देवघर में दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के 22 वर्षीय रोशन यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने दो युवकों...

Simdega Brown Sugar Case: सिमडेगा में ब्राउन शुगर के अवैध कारोबार...

झारखंड के सिमडेगा में पुलिस ने ब्राउन शुगर के कथित अवैध कारोबार का खुलासा करते हुए 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया। 8.3 ग्राम ब्राउन...