Sasaram-12.91 करोड़ की लागत से बनी डायट की हिलती-डुलती इमारत

321
Advertisment

Sasaram बिहार शिक्षा परियोजना परिसर में 12 करोड़ 91 लाख की लागत निर्मित जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान का भवन, गर्ल्स हॉस्ट, ब्यायज हॉस्टल और स्टॉफ क्वार्टर के निर्माण में अनियमितता बरतने के आरोप में चार इंजीनियर को बर्खास्त किया गया है, जबकि तीन को बर्खास्त करने की अनुशंसा की गयी है. बताया जा रहा है कि करीबन 13 करोड़ से निर्मित जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान की बिल्डिंग अपने निर्माण काल से ही डोल रही है.बिहार राज्य शैक्षणिक आधारभूत संरचना विकास निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक असंगबा चुबा आओ ने कार्यपालक अभियंता, सहायक अभियंता के साथ ही दोजेई को बर्खास्त कर दिया है.

Advertisment

चार इंजीनियर बर्खास्त, तीन के खिलाफ बर्खास्तगी की अनुशंसा


इसके साथ ही निर्माण कार्य में संलग्न सड़क निर्माण के कार्यपालक अभियंता, पीएचईडी के दो सहायक अभियंता को भी बर्खास्त करने की अनुशंसा संबधित विभाग से की गयी है.
निर्माण करने वाले सत्येंद्र कुमार कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड और सुपरविजन कंसलटेंट एजेंसी रौनक कंस्ट्रक्शन एंड कंसलटेंसी को दस वर्षों के लिए ब्लैकलिस्टेड कर दिया गया. साथ ही दोनों कंपनियों की अग्रधन राशि जब्त कर ली गई हैं.

बड़ी बात है कि अपर मुख्य सचिव के आदेश को दरकिनार कर संवेदक ने बिल्डिंग को हैंडओवर कर दिया. जबकि शिक्षा विभाग के तत्कालीन अपर मुख्य सचिव संजय कुमार ने बिल्डिंग के इंस्पेक्शन के दौरान हिदायत दी थी कि सभी निर्माण पूर्ण होने के बाद ही बिल्डिंग को बिल्डिंग को हैंडओवर किया जाय.
रोहतास जिलाधिकारी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि फजलगंज सासाराम में बने डायट भवन हॉस्टल में भारी अनियमितता पिछले दिनों जांच के दौरान पाई गई थीं,दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की गयी है, आगे भी की जाएगी.

रिपोर्ट- दयानंद तिवारी

Advertisement