Sasaram MP Attacked – बदमाशों ने किया हमला, आधा दर्जन लोग घायल

कैमूर : Sasaram MP Attacked – कैमूर जिले के कुदरा थाना क्षेत्र के नाथोपुर गांव के पास स्थित सासाराम संसदीय क्षेत्र के सांसद मनोज कुमार के भाई के स्कूल सेंट जॉन इंटरनेशनल के पास पैक्स चुनाव जीतने के बाद जुलूस लेकर जा रहे लोगों और विद्यालय के बस चालको बीच भिड़ंत हो गई। बीच बचाव करने आए सांसद मनोज कुमार को भी बदमाशों द्वारा मारपीट कर घायल कर दिया गया। जिसमें बताया जा रहा है की सांसद को सर में चोट आई है।

सूचना मिलते ही कैमूर एसपी मोहनिया डीएसपी और एसडीम सहित भारी संख्या में पुलिस बल विद्यालय के पास तैनात हो गया। सांसद को अनुमंडल अस्पताल मोहनिया भिजवाया गया। जहां उपचार चल रहा है। वहीं पुलिस की उपस्थिति में सारे बच्चों को विद्यालय से उनके घर के लिए भेजा जा रहा है।

Sasaram MP Attacked :

जानकारी देते हुए सांसद के भाई मृत्युंजय भारती ने बताया कि मतगणना का रिजल्ट आने के बाद लोग जुलूस लेकर जा रहे थे। इसी में वह लोग बदमाशी करने लगे। हमारे बस के चालक को पीट दिए। सांसद महोदय जब आए तो किसी तरह समझा करो लोगों को यहां से भेज दिया। फिर बाद में आठ से 10 लोग लाठी डंडा और भाला लेकर विद्यालय के पास आए और बदमाशी करने लगे। जब सांसद महोदय समझाने के लिए गए तो उन पर हमला कर दिया। उनका सर फट गया। हम लोग न्याय चाहते हैं। सभी घटना का वीडियो फुटेज मौजूद है।

यह भी देखें :

मोहनिया डीएसपी प्रदीप कुमार ने बताया भरीगांवा के लोगों से विद्यालय को लेकर विवाद चल रहा था। इसी बीच में विवाद बढ़ा और उनको द्वारा मारपीट की गई। सांसद सहित आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं। सांसद महोदय का उपचार चल रहा है । वहां पर एसपी सहित भारी संख्या में फोर्स तैनात है।

यह भी पढ़े : कैमूर में महाजाम की बनी स्थिति, छूट रहे पुलिस के पसीने

देवब्रत तिवारी की रिपोर्ट

Tirumala Electric Buses: अनंत अंबानी का वादा पूरा, रिलायंस फाउंडेशन ने...

Tirumala Electric Buses: तिरुमला आने वाले श्रद्धालुओं की यात्रा को अधिक आरामदायक और पर्यावरण के अनुकूल बनाने की दिशा में रिलायंस फाउंडेशन ने तिरुमला...

Vaishali Flood News: नाव पर सवार होकर बाढ़ प्रभावित इलाकों का...

Vaishali Flood: बिहार में बाढ़ की स्थिति के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को वैशाली के...

Jharkhand Governor Meeting: झारखंड के विश्वविद्यालयों पर राज्यपाल से मंथन, शिक्षा...

Jharkhand Governor Meeting, रांची: झारखंड के राज्यपाल से राजभवन में आत्मीय मुलाकात कर राज्य के विभिन्न विश्वविद्यालयों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की...