कटिहार व कैमूर में वोटर लिस्ट में घोटाला, कांग्रेस का आरोप, कहा- 18,600 वोट गायब

कटिहार/कैमूर : बिहार में विशेष गहन मतदाता पुनरीक्षण (SIR) चल रहा है। विपक्षी पार्टी इसको लेकर वोटर अधिकार यात्रा निकाली है। साथ ही बिहार के कटिहार और कैमूर में वोटर लिस्ट में घोटाला का मामला सामने आ रहा है। कटिहार में कांग्रेस का आरोप है कि यहां पर 18,600 लोगों का वोट गायब है। वहीं कैमूर में जिंदा लोगों को मुर्दा बना दिया गया है।

Goal 7 22Scope News

कटिहार में चुनावी सियासत गरमायी, कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर निशाना साधा

कटिहार में चुनावी सियासत गरमा गई है। कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर सीधा निशाना साधते हुए वोटर लिस्ट में भारी गड़बड़ी का आरोप लगाया है। कोढ़ा की पूर्व विधायक और कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव पूनम पासवान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चौंकाने वाला खुलासा किया। पूनम पासवान ने दावा किया कि कोढ़ा प्रखंड की मतदाता सूची से करीब 18,600 लोगों के नाम गायब कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि उनके पास वोट कटौती के पुख्ता सबूत मौजूद हैं और ये आंकड़े चुनाव आयोग के डाटा से ही सामने आए हैं। कांग्रेस नेता ने यह भी बताया कि पूरा मामला राहुल गांधी तक पहुंचा दिया गया है।

23 अगस्त को राहुल की वोट अधिकार यात्रा के दौरान यह मुद्दा पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने जोर-शोर से उठाया था

दरअसल, 23 अगस्त को राहुल गांधी की वोट अधिकार यात्रा के दौरान यह मुद्दा पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जोर-शोर से उठाया था। पूनम पासवान ने कहा कि एसआईआर के जरिए वोटर लिस्ट गड़बड़ी का पूरा ब्योरा राहुल को सौंपा गया और यात्रा को बेहद सफल बताया। कांग्रेस अब इस मुद्दे को बड़ा चुनावी हथियार बनाने के मूड में है। सवाल यह है कि यहां पर 18,600 वोटर लिस्ट से वाकई गायब हैं या फिर ये सिर्फ सियासी बयानबाजी है।

यह भी देखें :

कैमूर में हो गया खेला, जिंदा को कर दिया मुर्दा

कैमूर जिले के मोहनिया विधानसभा के पिपरिया में जांच के दौरान जिंदा व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया गया है। बिहार विधानसभा चुनाव से पहले निर्वाचन आयोग ने बिहार में एसआईआर करवाया है। ड्राफ्ट सूची तैयार कर बूथ स्तर तक बीएलओ के जरिए पहुंचा दिया गया है। बिहार में कराए गए मतदाता पुनरीक्षण की प्रक्रिया पर विपक्ष लगातार सवाल उठा रहा है। यही नहीं विधानसभा चुनाव से ठीक पहले बिहार के भीतर पूरा विपक्ष देश के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में वोट अधिकार यात्रा कर रहा है। निर्वाचन आयोग पर वोट चोरी का भी आरोप लगाया जा रहा है। विपक्ष मतदाता पुनरीक्षण में कई तरह की गड़बड़ियों का दावा कर रहा है। इस बीच मोहनिया विधानसभा के पिपरिया गांव के रहने वाले मुद्रिका शर्मा कि वोटर लिस्ट रिवीजन के दौरान उन्हें मरा हुआ बताकर मतदाता सूची से उनका नाम काट दिया है।

Kaimur Voter 1 22Scope News

जिसका भी निर्वाचन नाम अगर गलत तरीके से जोड़ा नहीं गया वह BLO से मिलकर अपना कागजजत जमा करेंगे – SDM अनीरुद्ध पांडे

कैमूर जिले में मोहनिया विधानसभा के मतदाता मुद्रिका शर्मा (44 वर्ष) को मृत घोषित कर दिया। मुद्रिका का वोटर आईडी नंबर बीएलजे 5973 714 जो 2005 का बना हुआ है। मुद्रिका ने बताया कि कुछ दिन पहले बीएलओ फॉर्म लेकर घर पहुंची। मैं और मेरी पत्नी के द्वारा फॉर्म भरा भी। जरूरत के दस्तावेज भी दिया गया था लेकिन जब मतदाता सूची का ड्राफ्ट तैयार कर प्रकाशित किया गया तो मेरे दोस्तों ने बताया कि आपका नाम वोटर लिस्ट से मृत घोषित कर काट दिया गया है। अब समझ में नहीं आ रहा है कि क्या करें। वहीं इस संबंध में मोहनिया एसडीएम अनीरुद्ध पांडे ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि जिसका भी निर्वाचन नाम अगर गलत तरीके से जोड़ा नहीं गया है तो बीएलओ से मिलकर अपना कागजजत जमा करेंगे। उन्हें पुन: निर्वाचन में नाम जुड़ जाएगा।

यह भी पढ़े : वोटर अधिकार यात्रा : बिहार के सियासी रण में भाई-बहन की जोड़ी, NDA के गढ़ में प्रियंका भरेंगी हुंकार

रतन कुमार और देवब्रत तिवारी की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img