वोटर अधिकार यात्रा : बिहार के सियासी रण में भाई-बहन की जोड़ी, NDA के गढ़ में प्रियंका भरेंगी हुंकार

सुपौल : इंडिया गठबंधन की वोटर अधिकार यात्रा की आज यानी 26 अगस्त को 10वां दिन है। आज यात्रा में कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी शामिल होंगी। आज दरभंगा, सुपौल और मधुबनी से होकर यात्रा गुजरेगी। कल यानी 27 अगस्त को उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम व सपा प्रमुख अखिलेश यादव यात्रा में शामिल होंगे। बता दें कि बिहार से सियासी रण में भाई-बहन की जोड़ी उतरेगी। सीता मंदिर में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पूजा करेंगे। साथ ही एनडीए के रण में प्रियंका हुंकार भरेंगी।

DIARCH Group 22Scope News

प्रियंका गांधी 2 दिन के दौरे पर बिहार पहुंच रही हैं

आपको बता दें कि प्रियंका गांधी दो दिन के दौरे पर बिहार पहुंच रही हैं। प्रियंका 26 और 27 अगस्त को वोट अधिकार यात्रा में शामिल होंगी। भाई-बहन की जोड़ी 26 अगस्त को सुपौल और मधुबनी में वोटर अधिकार यात्रा में शामिल होगी। दूसरे दिन यानी 27 अगस्त को प्रियंका गांधी के जानकी मंदिर में पूजा-अर्चना करने का कार्यक्रम है।

NDA के गढ़ में प्रियंका गांधी की हुंकार

प्रियंका गांधी के दरभंगा और मुजफ्फरपुर में रोड-शो का भी कार्यक्रम है। एक्टिव पॉलिटिक्स में आने के बाद प्रियंका गांधी का बिहार में यह पहला सियासी कार्यक्रम है। प्रियंका जिन इलाकों में वोटर अधिकार यात्रा में शामिल हो रही हैं, रोड-शो करने जा रही हैं। वह भारतीय जनता पार्टी (BJP) और सत्ताधारी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) का गढ़ माने जाते हैं। हालांकि, कभी ये इलाके कांग्रेस का भी मजबूत किला रहे हैं और माना जा रहा है कि ग्रैंड ओल्ड पार्टी अपनी पुरानी जमीन वापस पाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती।

यह भी देखें :

बिहार के सियासी रण में भाई-बहन की जोड़ी

राहुल गांधी की चुनाव कार्यक्रम के ऐलान से पहले यात्रा के जरिए जनता के बीच पहुंचने, और अब प्रियंका गांधी के इस यात्रा में शामिल होने की टाइमिंग, दोनों को कांग्रेस की इसी रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है। प्रियंका जिस दिन वोटर अधिकार यात्रा में शामिल हो रही हैं, उस दिन हरितालिका तीज का व्रत है। यह व्रत बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश में सुहागिन महिलाएं अपने पति के दीर्घायु की कामना के साथ निर्जला करती हैं।

यह भी पढ़े : वोटर अधिकार यात्रा : अररिया में राहुल ने कहा- बिहार में हम नहीं होने देंगे वोट चोरी

JPSC Exam Case Court Order 2026: JPSC परीक्षा मामले में कोर्ट...

JPSC Exam Case Court Order 2026: JPSC परीक्षा में कथित गड़बड़ी से जुड़े CID थाना कांड संख्या 16/2026 में अदालत ने अपने पूर्व आदेश...

Torian World School: टॉरियन वर्ल्ड स्कूल में Interact Club की स्थापना,...

 टॉरियन वर्ल्ड स्कूल रांची में रोटरी क्लब ऑफ रांची साउथ के सहयोग से इंटरैक्ट क्लब की स्थापना हुई। प्रतीक पांडेय अध्यक्ष और शिवी चौधरी...

Sudivya Kumar Sonu Political Legacy: सुदिव्य कुमार सोनू के बाद कौन?...

Sudivya Kumar Sonu Political Legacy, गिरिडीह: झारखंड की राजनीति में किसी बड़े नेता के जाने के बाद केवल शोक ही नहीं होता, बल्कि उसके...