मुंगेर : बांग्लादेश में लगातार हिंदू अल्पसंख्यक पर हो रहे हमले के विरोध में अब मुंगेर में भी इसका असर देखने को मिल रहा है। जिसे लेकर मुंगेर में सरस्वती शिशु मंदिर लल्लू पोखर के स्कूली बच्चे सड़क पर उतरकर बांग्लादेश में हो रही हिंदुओं पर हमले का विरोध किया। इस दौरान स्कूली बच्चे अपने हाथों में अलग-अलग तरीके के स्लोगन तख्ती लिए हुए थे। स्कूली बच्चों द्वारा सड़क पर मानव श्रृंखला बनाया गया और एक दूसरे का हाथ पकड़ कर हिंदू एकता का परिचय दिया गया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य जयंत कुमार चौधरी ने बताया कि हम भारत के लोग आपसी हिंदू का लगातार परिचय दे रहे हैं। जो कि भारत एक ऐसा देश है जहां हिंदू मुस्लिम सिख इसाई सभी भाई-भाई की तरह रहते हैं। बांग्लादेश में लगातार हिंदुओं पर हमला हो रही है। मानवाधिकार पार्टी के लोग इस पर कोई संज्ञा नहीं ले रहे हैं। जिसे लेकर आज स्कूली बच्चे सड़क पर उतरकर यह संदेश दिया गया कि हम सभी हिंदू एक हैं।

यह भी देखें :
सरकार के माध्यम से भी यह संदेश दिया गया कि बांग्लादेश में लगातार जो हिंदू पर हमला हो रही है। उस पर भारत सरकार के द्वारा संज्ञान लेना चाहिए, हिंदुओं पर हो रहे हमले को रोका जाए। जबकि वहां लगातार सनातनी धर्म के लोगों पर भी अत्याचार किया जा रहा है। कट्टरपंथी सरकार पर भारत सरकार करवाई करे। इसी को लेकर स्कूली बच्चों के द्वारा हाथों से हाथ जोड़कर आपसी हिन्दू की एकता का परिचय देते हुए मानव श्रृंखला बनाया।
यह भी पढ़े : Bangladesh की हिमाकत: बांग्लादेशी सेना ने बॉर्डर पार किया फिर बीएसएफ ने कड़ी हिदायत दे लौटाया
कुमार मिथुन की रिपोर्ट







