10वीं और 12वीं की परीक्षा में बेहतर परिणाम वाले छात्रों को School ने किया सम्मानित, कहा…

पटना: राजधानी पटना में स्थित संत कैरेंस सेकेंडरी स्कूल ने सीबीएसई कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा-2025 में अपने छात्रों की अद्‌भुत उपलब्धियों का जश्न मनाने हेतु सम्मान समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम में मुख्य विधायक अतिथि राणा रणधीर सिंह ने बच्चों को बधाई देते हुए उनके मनोबल को बढ़ाया और उनके स्वर्णिम भविष्य की कामना की। इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक, सचिव, स्कूल पर्यवेक्षक, समन्वयक, समर्पित शिक्षकगण, अभिभावकगण और छात्रगण उपस्थित थे। School  School  School  School  School  School  School 

विद्यालय ने कक्षा 12 वीं मानविकी संकाय की रिंशु कुमारी को विशेष रूप से सम्मानित किया, जिन्होंने 98% अंक प्राप्त कर कक्षा 12 की टॉपर बनने का गौरव प्राप्त किया। इसी प्रकार, सम्पूर्ण श्रीवास्तव ने भी 98% अंक प्राप्त कर कक्षा 10वीं का टॉपर बनकर विद्यालय को गौरवान्वित किया। इन दोनों की अ‌द्वितीय उपलब्धियों उनके निरंतर प्रयास, अटूट समर्पण और शैक्षणिक उत्कृष्टता का प्रमाण हैं।

यह भी पढ़ें – PMCH में डॉक्टरों ने BJP नेता और यूट्यूबर मनीष कश्यप को जमकर धोया

संस्थान के लिए यह अत्यंत गर्व का क्षण रहा जब 90% या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले सभी छात्रों को प्रमाण पत्र एवं ट्रॉफियों के साथ सम्मानित किया गया। यह सम्मान समारोह वि‌द्यालय की अकादमिक उत्कृष्टता एवं समग्र विकास के प्रति अडिग प्रतिबद्धता को दर्शाता है। विद्यालय प्रबंधन ने शिक्षकों के अथक परिश्रम एवं अभिभावकों के बहुमूल्य सहयोग को भी विशेष रूप से सराहा, जिन्होंने इन युवा प्रतिभाओं के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

2 31 22Scope News

शैक्षणिक उपलब्धियों के साथ-साथ उन छात्रों को भी सम्मानित किया गया, जिन्होंने पूरे शैक्षणिक सत्र में 100% उपस्थिति दर्ज कर अनुशासन और प्रतिबद्धता का आदर्श प्रस्तुत किया जो कि विद्यालय के लिए अत्यंत मूल्यवान गुण है। समारोह को संबोधित करते हुए विद्यालय नेतृत्व ने यह संदेश दिया कि नियमित उपस्थिति और अनुशासित अध्ययन न केवल शैक्षणिक सफलता, बल्कि जीवन के समग्र विकास की भी मजबूत नींव रखते हैं।

यह भी पढ़ें – BCCI ने पाकिस्तान को दिया आर्थिक झटका, भारत ने कहा ‘जहां…’

इस आयोजन का समापन प्रेरणादायक संदेशों के साथ हुआ, जिसमें छात्रों से आग्रह किया गया कि वे परिश्रम, विनम्रता और दृढ़ता जैसे मूल्यों को आत्मसात कर अपने आगामी शैक्षणिक जीवन में आगे बढ़े। संत कैरेंस सेकेंडरी स्कूल अपनी इस प्रतिबद्धता को दोहराता है कि वह केवल विद्वान ही नहीं, बल्कि जिम्मेदार, सहानुभूतिशील और बहुआयामी व्यक्तित्वों का निर्माण करेगा, जो समाज में सार्थक योगदान दे सकें।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  JDU के लिए बोझ थे दोनों, साथ आने से नहीं पड़ेगा कोई फर्क

LN Mishra 1 22Scope News

Saffrn

Trending News

Hazaribagh की जघन्य घटना पर राष्ट्रीय महिला आयोग जांच के लिए...

Hazaribagh: नाबालिग बच्ची की संदिग्ध मौत के मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग ने स्वतंत्र संज्ञान लेते हुए कलारूप अपनाया है आयोग की अध्यक्ष विजया...

इंडिया स्किल्स में Bihar का शानदार प्रदर्शन, 3 गोल्ड समेत 8...

Patna: इंडिया स्किल्स 2025-26 नेशनल प्रतियोगिता के समापन समारोह का आयोजन इंडिया एक्सपो मार्ट, नोएडा में किया गया। जिसमें बिहार सरकार के युवा, रोजगार...

टैक्स कलेक्शन में रिकार्ड उछाल, बिहार का राजस्व 43,324 करोड़ पहुंचा

Patna: वाणिज्य कर विभाग के मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने गुरुवार को कहा कि विभाग ने वित्त वर्ष 2025-26 में जीएसटी, वैट और अन्य...

बिहार का Makhana बन चुका है ब्रांड, अब विदेशों में भी...

Patna: वित्तीय वर्ष 2025-26 में बिहार का मखाना राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक मजबूत ब्रांड के रूप में उभरा है। यह वह समय...

Bihar में बाढ़ सुरक्षा पर बड़ा फैसला, 384 योजनाओं के लिए...

Patna: Bihar राज्य बाढ़ नियंत्रण पर्षद की 66वीं बैठक में बाढ़ वर्ष 2026 के पूर्व पूर्ण कराए जाने वाली कुल 384 अद्द बाढ़ सुरक्षात्मक...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img